मुरादाबाद में बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार को एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।
मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ रामगंगा नदी में कूदने से पहले तुषार अपने ताऊ से बात करना चाहता था लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर तुषार ने ताऊ को मैसेज भेजा और प्रेमिका के साथ रामगंगा में छलांग लगा दी।
मोबाइल की कॉल डिटेल देखने के बाद ताऊ और परिजन बार-बार यही सोच रहे हैं कि यदि कॉल रिसीव हो जाती तो शायद समझाने पर तुषार मान जाता और घर लौट आता।
कटघर के सूरज नगर निवासी तुषार गोस्वामी अपने पिता से ज्यादा ताऊ से बात करता है। ड्यूटी पर जाने के बाद भी वह ताऊ को कॉल करता था। शनिवार की सुबह 10 बजे ताऊ से बोलकर निकला था कि वह ड्यूटी जा रहा है। इसके बाद बुलेट स्टार्ट कर फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया।
विज्ञापन
2 of 11
मुरादाबाद में कटघर पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:50 बजे उसने अपने ताऊ को पहले व्हाट्सएप कॉल और फिर वीडियो कॉल की, लेकिन दोनों बार कॉल रिसीव नहीं हो सकी। ताऊ सुधीर गोस्वामी ने बताया कि नेट बंद होने के कारण व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल आने का पता नहीं चल पाया था। जब पता चला तो बहुत देर हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 11
युवक के रामगंगा नदी में लापता होने के बाद परिनज
- फोटो : अमर उजाला
थाने पहुंचे तुषार के परिजन, हत्या की आशंका जताई
अंधेरा होने पर पुलिस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन बंद किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में देर रात करीब 10 बजे थाने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन बंद करने का विरोध किया। परिजनों का दावा है कि तुषार का मोबाइल काफी देर तक चालू था। अगर वह नदी में कूद गया था तो मोबाइल कैसे चल रहा था। उन्होंने हत्या की भी आशंका जताई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चालू करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
4 of 11
तुषार की बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक नदी किनारे डटे रहे दोनों के परिजन
अंधेरा होने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौटने लगे, लेकिन युवक और छात्रा के परिजन देर रात तक नदी किनारे डटे रहे। कोई मोबाइल की टॉर्च से देख रहा था तो किसी ने बैटरी वाली टार्च ले रखी थी। परिवार की महिलाएं घर तो चली गईं लेकिन रात भर सो नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 11
रामगंगा पुल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते भाई की तलाश में नदी किनारे भटकती रही बहन
तुषार के परिवार में मां सुविता गोस्वामी, पिता प्रदीप गोस्वामी, ताऊ सुधीर गोस्वामी, बहन खुशी और कनिष्का हैं। शनिवार सुबह जब तुषार के रामगंगा नदी में कूदने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन खुशी तो भाई को ढूंढते-ढूंढते रामगंगा किनारे किनारे काफी दूर तक निकल गईं।
विज्ञापन
6 of 11
घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
कूदने से पहले हादसे में बाल-बाल बचे दोनों
दिल्ली निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से लौट रहा था। जीरो प्वाइंट से लेकर पुल तक वह बाइक से उनके पीछे-पीछे चल रहा था। बताया कि दोनों बुलेट पर एक-दूसरे से किसी बात पर झगड़ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक एक वाहन से टकराने से बाल-बाल बची। इसके बाद बुलेट रोक ली और नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
7 of 11
दोनों को तलाश में कई टीमें लगी
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार की दोपहर एक बजे मुरादाबाद जिले के कटघर क्षेत्र में कल्याणपुर गांव के पास पुल से एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। युवक ने छलांग लगाने से करीब एक घंटे पहले अपने ताऊ को मैसेज लिखा था कि वह मरने जा रहा और बाइक पुल पर खड़ी है। कुछ ही देर में पुलिस और परिजन भी पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
8 of 11
तुषार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रामगंगा नदी में कूदने वाला तुषार गोस्वामी कटघर क्षेत्र के सूरज नगर का रहने वाला है। इसके साथ कूदने वाली छात्रा भी कटघर क्षेत्र की ही बताई जा रही है। अपने मां बाप के इकलौते बेटे तुषार ने 12वीं तक पढ़ाई की और कोतवाली क्षेत्र में बुधबाजार स्थित कपड़े के शोरूम में नौकरी करने लगा। तुषार के पिता प्रदीप गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे तुषार रोज की तरह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
9 of 11
युवक-युवती को खोजती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने 11:50 पर अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को व्हाट्सएप कॉल की लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं। इसके पांच मिनट बाद उसने वीडियो कॉल की लेकिन यह कॉल भी रिसीव नहीं हुई। दोपहर 12 बजे उसने अपने ताऊ के नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा है कि ताऊ मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बुलेट बाइक पुल पर खड़ी है। घर से दूसरी चॉबी लेकर आजाओ। इस मैसेज के लिखने के करीब एक घंटे बाद तुषार छात्रा के साथ दलपतपुर जीरो प्वाइंट से होकर दिल्ली लखनऊ हाईवे कल्याणपुर गांव के पास रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गया। यहां दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ लिए।
10 of 11
मुरादाबाद में पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर दोनों रामगंगा की ओर देखते रहे। इसी दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों ने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने शोर मचाया और अन्य वाहन चालकों को रोक कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोर भी बुला लिए और दोनों की तलाश शुरू कर दी।
रामगंगा नदी में रेस्क्यू अभियान
- फोटो : अमर उजाला
पुल पर खड़ी बुलेट के नंबर के जरिए पता चला कि यह बाइक तुषार की है। उसके घर सूचना भिजवाई गई। तब परिवार के लोगों ने ताऊ के मोबाइल पर भेजा मैसेज पढ़ा।इसके बाद परिजन भी आ गए। कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी आ गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीएसी और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश का रहे हैं।