फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पत्नी का कत्ल तय हुआ, बेटे को भी मार डाला, भाई के मंसूबे नहीं समझ पाया; पति ने सुनाई उस रात की पूरी कहानी

Sun, 12 Jul 2026 12:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुए डबल मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसने बताया कि पत्नी को परिचित के साथ देख नफरत बढ़ गई थी। इसलिए पत्नी को मारने का प्लान तैयार किया था, लेकिन मेरे भाई ने बेटे को भी मार डाला। पत्नी की हत्या का पछतावा नहीं है, लेकिन बेटे को खोने का बहुत गम है।
विज्ञापन
1 of 16
moradabad double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या में शामिल उसके पति जसराम को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पूछताछ की। हत्यारोपी बोला छोटे भाई जयराम के मंसूबे को वह समझ नहीं पाया था। पत्नी सीमा की हत्या की बात तय हुई थी लेकिन उसने मेरे बेटे को भी मार दिया। मुझे अपनी पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है लेकिन बेटे को खोने गम है। 

आरोपी देवर जयराम को शुक्रवार को ही जेल भेज भेज दिया था। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी जसराम की पत्नी सीमा (35) की लाश बुधवार की सुबह गांव के पास ही जंगल में मिली थी। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को उसके बेटे अंकुश (10) का शव करीब 500 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। 

विज्ञापन

2 of 16
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा की गला रेतकर हत्या की गई थी जबकि अंकुश को गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया था। इसके अलावा दोनों के चेहरे भी जलाए गए थे। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर इस दोहरे हत्याकांड में जसराम और उसके छोटे भाई जयराम को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

3 of 16
पाकबड़ा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने जयराम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पति जसराम से शनिवार को पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ चुका था। इसलिए उसने अपने छोटे भाई जयराम के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। 


4 of 16
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की हत्या के बदले में जयराम मकान के दो लाख 40 हजार रुपये नहीं देना चाहता था। साजिश के तहत जयराम सीमा और उसके बेटे अंकुश को मंगलवार की शाम अगवानपुर से बाइक पर बैठाकर ले आया था। जयराम ने अंकुश को पेट्रोल पंप पर उतार दिया था और अपनी भाभी सीमा को जंगल में ले गया था। 
विज्ञापन

5 of 16
पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों शवों की पहचान कराई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पहले से जसराम मौजूद था। दोनों भाइयों ने सीमा की हत्या कर दी थी। इसके बाद जयराम पेट्रोल लेने गया तो अंकुश को भी अपने साथ ले आया था। यहां उसने शोर मचाया तो जयराम ने उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

6 of 16
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जसराम ने बताया कि वह घबरा गया था। जसराम ने मेरी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है कहीं अब वह मुझे भी नहीं मार दे । इस लिए वह निकल गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी जसराम को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 16
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को परिचित के साथ देख बढ़ गई थी नफरत
जसराम ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि मकान बेचने से पहले हमने एक बीघा जमीन बेची थी। जिसमें करीब पांच लाख रुपये मिले थे। यह पूरी रकम सीमा ने अपने पास रख ली थी। मैं शराब पीने के लिए रुपये मांगता था तो मेरे साथ गाली गलौज करती थी। कभी कभी बात इतनी बढ़ जाती थी कि उसने मेरे साथ मारपीट भी की थी। 

8 of 16
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पीछे कई लोगों का हाथ था। लेकिन मेरे घर में जिसकी वजह से सबसे ज्यादा विवाद होता था वो है सीमा का एक परिचित था। जिस फैक्टरी में सीमा काम करती थी। उसका परिचित भी उसकी फैक्टरी में काम करता है और मेरे पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है। उसका मेरे घर आना जाना था। 

9 of 16
पाकबड़ा में दोहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी-कभी तो वह मेरी गैर मौजूदगी में आता था। उसके लिए सीमा खाना भी बनाती थी। सोमवार की रात जब मेरा सीमा से झगड़ा हुआ और पुलिस ने मुझे अगवानपुर पुलिस चौकी में बैठा लिया था तो सीमा अपने उस परिचित के साथ ही चौकी पहुंची थी। तब दोनों को एक साथ देखकर मेरी नफरत और बढ़ गई थी और मैंने सोच लिया था अब मरना या सीमा को मारना है।

10 of 16
बच्चे के शव को ले जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, दोनों के चेहरे भी जलाए
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मां-बेटे की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (30) का गला रेता गया जबकि उसके दस साल के बेटे अंकुश की हत्या गला दबाकर की गई है। सीमा का शव बुधवार को एक गन्ने के खेत में मिला था जबकि उसके बेटे की लाश बृहस्पतिवार को करीब पांच सौ मीटर के फासले पर दूसरे खेत से मिली। हत्यारों ने दोनों की पहचान छुपाने के लिए चेहरे जलाए थे मगर अंकुश का चेहरा कम जला था जिससे उसकी पहचान हो गई। 

 

11 of 16
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि सीमा अपने पति जसराम से विवाद के बाद पिछले दो साल से अपने बेटे अंकुश के साथ अलग रह रही थी। इस दोहरे हत्याकांड को प्रेम संबंध में अंजाम दिए जाने का शक है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, चचेरे ससुर और महिला के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

12 of 16
पाकबड़ा में दोहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक, अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के चककालीलेट निवासी किसान कल्लू सिंह का खेत पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के पास है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कल्लू सिंह के खेत में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी और उसके चेहरे को जलाया गया था। 

 

13 of 16
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी थी कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे चककालीलेट के ही प्रदीप कुमार के खेत में उनके गांव के वीरेंद्र खाद डालने गए थे। इसी दौरान वीरेंद्र ने एक बच्चे का शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। चौबीस घंटे में पहले महिला फिर बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। महिला की तरह की बच्चे के चेहरे को भी जलाया गया है। 
 

14 of 16
पुलिस हिरासत में महिला और बेटे की हत्या करने के आरोपी - फोटो : संवाद
इसी दौरान मौढ़ा तैय्या गांव के लोग भी आ गए। उन्होंने बच्चे के शव की पहचान जसराम के बेटे के रूप में की। लेकिन पूरी तरह तस्दीक करने के लिए जसराम और उसके भाइयों को बुला लिया गया। जसराम ने पुलिस को बताया कि यह शव उसकी पत्नी और बेटे के हैं। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि सीमा करीब दो साल से उससे अलग शेरुआ चौराहे के पास कौकरपुर गांव में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मौढ़ा तैय्या कब आई और किससे मिलने आई थी। उसे कोई जानकारी नहीं है। 

 

15 of 16
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया - फोटो : संवाद
इसके अलावा पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि पाकबड़ा क्षेत्र के फलैदा गांव निवासी एक युवक भी महिला के संपर्क में था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। पुलिस प्रेम संबंध, पति पत्नी के बीच विवाद गांव के ही एक परिवार से चल रहे विवाद के मामले की भी जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला और बच्चे की पहचान हो गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन

16 of 16
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
15 साल पहले हुई थी जसराम और सीमा की शादी
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी जसराम की शादी करीब 15 साल पहले गोरखपुर निवासी सीमा के साथ हुई थी। दंपती का एक दस साल का बेटा अंकुश था। जसराम ट्रक चालक है लेकिन कुछ समय से बीमार होने के कारण ट्रक नहीं चला रहा। दो साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें