मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलैदा गांव में मामूली विवाद को लेकर पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि मीरा कुमारी (30) ने नौकरी करने से रोके जाने से नाराज होकर रविवार की रात कीटनाशक पीकर जान दे दी। पत्नी की मौत से आहत पति अमीर चंद्र ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
1 of 12
पाकबड़ा में पति-पत्नी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेटों का भविष्य संवारने के लिए मीरा ने नौकरी की। तमाम ताने सहने के बाद भी उसने नौकरी नहीं छोड़ी लेकिन रविवार की शाम पति अमीरचंद्र ने फिर से विवाद किया तो उसकी हिम्मत टूट गई। जिन बेटों के लिए मीरा ने नौकरी शुरू की थी रविवार को उन्हें अनाथ छोड़कर चली गई। उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
संभल के चंदौसी क्षेत्र के गुमथल की रहने वाली मीरा ने स्नातक तक पढ़ाई की थी। शादी होने के बाद भी उसने सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी दौरान मीरा ने दो बेटों को जन्म दिया। बड़ा बेटा माधव छठ साल का है जबकि छोटे बेटे वासु की उम्र चार साल है।
विज्ञापन
2 of 12
इसी ट्रैक पर युवक की आत्महत्या
- फोटो : संवाद
परिवार के लोग बताते हैं कि अमीर चंद्र के पास सात बीघा जमीन है। अमीरचंद्र खेती के साथ ही राजमिस्त्री का काम भी करता था। पढ़ी लिखी मीरा ने पति के सामने प्रस्ताव रखा कि बच्चे बड़े हो रहे हैं और आपके अकेले कमाने से काम नहीं चल पा रहा है मैं भी किसी फर्म में नौकरी कर लेती हूं। घर का खर्च चलाने में आपको मदद मिलेगी, लेकिन अमीर चंद्र ने नौकरी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 12
पाकबड़ा में पति-पत्नी की माैत
- फोटो : संवाद
कई बार अनुरोध किया लेकिन अमीरचंद्र तैयार नहीं हुआ। इसके बाद भी मीरा ने दो साल पहले लोधीपुर स्थित फर्म में नौकरी शुरू कर दी। यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आए दिन झगड़े और ताने मिलने के बाद भी मीरा ने हार नहीं मानी।
4 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
वह नौकरी करती रही सुबह उठकर खाना बनाना, बच्चों को स्कूल भेजना और फिर खुद नौकरी पर जाना। शाम को आने के बाद फिर से घरेलू काम में जुटना। मीरा की यह दिनचर्या बना चुका था लेकिन अमीरचंद्र को यह पसंद नहीं था कि उसकी पत्नी कहीं नौकरी करे।
विज्ञापन
5 of 12
पाकबड़ा में पति-पत्नी ने की आत्महत्या
- फोटो : संवाद
इसी बात को लेकर रविवार की शाम फिर से मीरा और अमीर चंद्र के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। अब मीरा के बेटे माधव और वासु बार-बार अपनी मां और पिता को याद कर सुबक रहे हैं परिजन और रिश्तेदारों से तमाम सवाल कर रहे हैं लेकिन किसी के पास बच्चों के सवालों के जवाब नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
बेटों के साथ खूब रोया अमीरचंद्र, फिर दे दी जान
अमीर चंद्र और मीरा आठ साल का साथ रहा। रविवार की शाम मीरा ने कीटनाशक पिया तो अमीरचंद्र और उसके परिजन घबरा गए। वह मीरा को लेकर टीएमयू पहुंचे और भर्ती करा दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही मीरा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अमीर चंद्र घर आ गया। दोनों बेटे माधव और वासु को गले लाकर खूब रोया।
विज्ञापन
7 of 12
दंपती की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
परिजन उसे चुप कराने का प्रयास करते रहे लेकिन वह अपनी पत्नी मीरा को याद कर रोता रहा। दोनों बेटों के भविष्य को लेकर उसे कई सवाल किए। वह बार बार बोल रहा है कि मैंने मीरा को नौकरी से नहीं रोका होता तो आज वह हमारे बीच होती। सोमवार सुबह वह घर से निकल गया। परिजन सोचते रहे कि वह खेत पर गया है लेकिन उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
8 of 12
पाकबड़ा में पति-पत्नी की माैत
- फोटो : संवाद
एकसाथ किया गया पति पत्नी का अंतिम संस्कार
अमीर चंद्र के शव का पोस्टमार्टम अमरोहा में किया गया जबकि मीरा के शव का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में किया गया। दोनों के शव फलैदा गांव में लाया गया और गांव के ही श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।
9 of 12
घर में छाई वीरानी
- फोटो : संवाद
पत्नी ने कीटनाशक पीया, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलैदा गांव में मामूली विवाद को लेकर पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि मीरा कुमारी (30) ने नौकरी करने से रोके जाने से नाराज होकर रविवार की रात कीटनाशक पीकर जान दे दी। पत्नी की मौत से आहत पति अमीर चंद्र ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति के शव का अमरोहा व महिला के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया है।
10 of 12
पाकबड़ा में पति-पत्नी की माैत
- फोटो : संवाद
पाकबड़ा के फलैदा गांव निवासी अमीर चंद्र (35) खेती के साथ ही राजमिस्त्री का काम भी करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि अमीरचंद्र की शादी करीब आठ साल पहले संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के गुमथल गांव निवासी मीरा कुमारी (30) के साथ हुई थी। इस दौरान दंपती के दो बच्चे माधव (6)और वासु (4) हुए हैं। दांपत्य जीवन सामान्य चल रहा था। करीब दो पहले मीरा ने भी परिवार का खर्च चलाने के लिए पति की मदद करने के उद्देश्य से लोधीपुर गांव स्थित पीतल फर्म में नौकरी करनी शुरू कर दी थी लेकिन पति अमीरचंद्र को पत्नी का नौकरी करना पसंद नहीं था।
11 of 12
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। परिजनों ने बताया कि दोनों में जब नोकझोक हुई तो कई बार दोनों समझा कर अनबन खत्म कराने का प्रयास किया गया। उस समय दो दोनों चुप हो गए लेकिन शायद मन साफ नहीं हो पाया। रविवार की शाम करीब सात बजे फिर से दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई। पति की कही बातें मीरा को लग गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मीरा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे टीएमयू ले गए।
मीरा का उपचार शुरू किया गया लेकिन रविवार की रात करीब 12 बजे मीरा की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया, हालांकि बाद में शव को परिजन घर ले गए। पत्नी की मौत की खबर अमीरचंद्र के लिए भी असहनीय हो गई। आहत अमीरचंद्र सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के पास ही मुरादाबाद-दिल्ली रेल लाइन पर पहुंचा और जैसे ही ट्रेन आई तो उसने उसके आगे छलांग लगा दी। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।