फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी युगल का कत्ल किया... लाश ठिकाने लगाईं, सुबह काम पर निकल गए; रात में चीखें तो सुनी पर सच बाहर न आया

Thu, 22 Jan 2026 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी में प्रेमी जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को नदी के किनारे गड्ढे में दबा दिए। लड़की के परिवार पर दोनों की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 16
moradabad honor killing - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में तंग गली के किनारे गनपत सैनी का घर है। इस घर की चाहरदीवारी में रविवार की रात अरमान और काजल की हत्या कर दी गई। रात में आस पड़ोस के लोगों ने चीखें सुनीं जरूर लेकिन गांव के इस सैनी बस्ती से घटना का सच तीन दिन तक बाहर नहीं निकला। 

रात में दोनों के शवों को ठिकाने लगाने के बाद घर से सबूत भी मिटा दिए गए और सोमवार की सुबह इस परिवार के लोग अपने-अपने काम ऐसे चले गए जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उमरी सब्जीपुर गांव निवासी गनपत के तीन बेटे राजाराम, रिंकू और सतीश हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरोहा रामहट में रहता है। राजाराम पत्नी और बच्चों के साथ इसी मकान में रहता है।
विज्ञापन

2 of 16
अरमान के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
गनपत और उसकी पत्नी हरदेई खेत पर बने दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार की रात साढ़े नौ बजे अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। राजाराम और उसकी पत्नी ने दोनों को देख लिया था।
विज्ञापन

3 of 16
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
कॉल कर भाई और पिता को बुलाया
राजाराम ने कॉल कर अपने भाई रिंकू और पिता को घर बुला लिया। जिस कमरे में अरमान और काजल मौजूद थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। करीब 12 बजे दोनों की पिटाई की। अरमान के हाथ पैर बांध लिए थे। हत्या करने के बाद दोनों के शवों को घर से दो किलोमीटर दूर गागन नदी किनारे दबा दिया था।

4 of 16
हत्याकांड के बाद इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिलाओं ने पूरे घर की सफाई कर दी। सोमवार सुबह राजाराम राजमिस्त्री का काम करने गया। राजाराम की पत्नी आलू खोदने चली गई जबकि राजाराम की मां हरदेई गन्ना काटने चली गई थी। गनपत भी अपने दूसरे घर में चला गया था। पूरे परिवार ने ऐसा माहौल बना दिया था कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
विज्ञापन

5 of 16
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला: यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।
विज्ञापन

6 of 16
अरमान और काजल की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था। 
विज्ञापन

7 of 16
अरमान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

8 of 16
गेट पर लटका ताला - फोटो : अमर उजाला
शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबाया
अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। मो. हनीफ की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

9 of 16
काजल का घर - फोटो : अमर उजाला
चार माह पहले दुबई से लौटा था अरमान
मो. हनीफ का बेटा अरमान चार साल से दुबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। बीच बीच में वह घर आता रहता था लेकिन चार माह पहले घर लौटने के बाद वापस दुबई नहीं गया। उसने मुरादाबाद में ही अपना काम शुरू कर दिया था। भाइयों और पिता ने उसे दुबई भेजने की कोशिश की लेकिन उसने जाने से इन्कार कर दिया था।

10 of 16
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या के सुनसान गली - फोटो : अमर उजाला
मो. हनीफ के पांच बेटे और चार बेटियां हैं। अरमान के अलावा तीन और भाई भी टाइल्स और मार्बल्स लगाने का काम करते हैं। सबसे छोटा भाई समद पढ़ाई कर रहा है। सुब्हान और फरमान की शादी हो चुकी है। फरमान की बहन साइना ने बताया कि उसका भाई चार साल से दुबई में काम कर रहा था।

11 of 16
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चार माह पहले ही वह घर आया था। इसके बाद से घर पर ही मौजूद था। मुरादाबाद में टाइल्स लगाने का काम करने लगा था। परिवार का आरोप है कि अरमान को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

12 of 16
परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
रात में ही कराया दोनों शवों का पोस्टमार्टम
पुलिस ने बुधवार शाम करीब सात बजे अरमान और काजल के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किए। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है।

13 of 16
काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी-प्रेमिका के खून से पहले भी सने हैं अपनों के हाथ
आधुनिकता दौर और सख्त कानून के बावजूद जिले में समय समय ऑनर किलिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। कभी गैर बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध में युवती को मार डाला तो कभी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर परिवार के लोगों ने युवती को जिंदा जला दिया गया। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में सामने आई प्रेमी युगल की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं जिले में सामने आ चुकी हैं।

14 of 16
मुरादाबाद में अरमान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने गला घोंट कर बहन को उतार दिया था मौत के घाट
नागफनी के किसरौल दीवान खाना में 2020 में युवती एक युवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया लेकिन पुलिस की जांच में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। युवती के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

15 of 16
एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : विभाग
प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को जिंदा जला दिया था
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। परिजन इससे नाराज थे। एक दिन मौका पाकर युवती के पिता, भाई, चाचा युवती की ससुराल में घुसे और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसमें युवती की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

16 of 16
काजल का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
रात में ही कराया गया दोनों शवों का पोस्टमार्टम
पुलिस ने बुधवार शाम करीब सात बजे अरमान और काजल के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किए। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें