मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने संभल के हरिहर मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि उसके साथ अन्याय हुआ था और कुंदरकी के जनादेश का हवाला देते हुए कहा कि अब बाबर का नहीं, रामराज चलेगा।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकास और राजनीति दोनों मोर्चों पर बड़ा संदेश दिया। 365 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने साबित कर दिया है कि अब बाबर का राज नहीं, रामराज चलेगा। साथ ही संभल के हरिहर मंदिर का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर आस्था और विरासत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
2 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक रितेश गुप्ता और रामवीर सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भाजपा सरकार की विकास नीतियों को गिनाते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
3 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई विजन नहीं है। इन दलों के लिए विकास का अर्थ केवल अपने परिवार का विकास है, जबकि भाजपा के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों का विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि मुरादाबाद देहात में भी डबल इंजन सरकार का विधायक होता तो क्षेत्र में विकास की गति और तेज होती।
4 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी आदित्यनाथ ने कुंदरकी उपचुनाव के परिणाम का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने प्रचंड जनादेश देकर यह संदेश दिया है कि अब 'बाबर का राज नहीं, रामराज चलेगा'। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के विकास को अपना दायित्व मानकर काम कर रही है और इसी कारण उत्तर प्रदेश आज देश के सामने विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने संभल के हरिहर मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्ष पहले बाबर के समय हरिहर मंदिर के साथ अन्याय हुआ था। यदि उस समय समाज संगठित और जागरूक होता तो कोई आक्रांता मंदिर के अस्तित्व को नुकसान पहुंचाने का साहस नहीं कर पाता।
विज्ञापन
6 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में माैजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति उसी विभाजनकारी मानसिकता को आगे बढ़ाने का काम करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राष्ट्रवादी सोच का है, वह हमारा है। वहीं जो विध्वंसक सोच का होगा, उसकी दुर्गति मारीच और सुबाहु की तरह होना तय है।
विज्ञापन
7 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले व्यापारी असुरक्षित थे, बेटियां डरती थीं
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय युवाओं के लिए रोजगार नहीं था, किसानों के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे।
8 of 9
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में माैजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में प्रदेश में एक कहावत चल पड़ी थी कि देख सपाई, बिटिया घबराई । उनका कहना था कि यह उस समय की कानून-व्यवस्था और असुरक्षा का प्रतीक बन गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था और आम नागरिक भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर थे।
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज व्यापारी सुरक्षित वातावरण में कारोबार कर रहे हैं, बेटियां खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रदेश विकास, सुशासन तथा निवेश की नई पहचान बन चुका है।