UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मामले में पहला बयान सामने आया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 8
akhilesh yadav
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुटबाजी पर अखिलेश यादव सख्त
मुरादाबाद की गुटबाजी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सख्त दिखाई दिए हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के पेंच कसे हैं। पीडीए बैठक से सांसद रुचि वीरा को दूर रखने के विवाद पर उन्होंने लखनऊ में पांच नेता तलब किए। बैठक में उन्होंने मुरादाबाद के पांच प्रमुख नेताओं को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली और साफ संदेश दिया कि गुटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 8
सपा सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस
- फोटो : amar ujala
सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत
बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 8
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रेमी के लिए मासूम का कत्ल
मुरादाबाद में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है। परिवार का आरोप है कि मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मासूम की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मां का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 8
वायरल वीडियो में ऑस्ट्रेलिया का बताया गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इस जिले का निकला 'एंडरसन'
सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 'एंडरसन' नाम का विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने आगरा आया था, लेकिन पासपोर्ट खो जाने के बाद भारत में मजदूरी करने को मजबूर हो गया। हालांकि, पड़ताल में यह दावा पूरी तरह भ्रामक और झूठा निकला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 8
CCTV में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
कर्जदार ने कारोबारी पर छोड़ा पालतू कुत्ता
बागपत जनपद में अमीनगर सराय क्षेत्र के गांवड़ी गांव में उधार के रुपये मांगने पहुंचे एक दूध कारोबारी पर कथित तौर पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अलीगढ़ में प्यार में असफल भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में भाजपा नेता ने लिखा है कि उसे कोई समझने वाला नहीं है। वह बहुत कुछ करना चाहता है। मगर कर नहीं पा रहा है। फिर युवती से अपने प्रेम संबंधों का हवाला देते हुए कहा है कि उसने भी उसे नहीं समझा, उसने भी धोखा दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...