फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के बेटे ने दी जान: लैपटॉप और मोबाइल में दफ्न सीए की खुदकुशी का राज, लॉक लगा होने के कारण पुलिस उलझी

Thu, 05 Jun 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बसपा नेता के बेटे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस कई  चीजों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने लैपटॉप और मोबाइल फोने को कब्जे में ले लिया है। गोली मारकर खुदकुशी करने वाले अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 12
युवक का फाइल फोटो, खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
अमरोहा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे अश्वनी के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए उसके लैपटॉप और मोबाइल का सहारा लेगी। जिसके बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि अश्वनी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।

शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में रहने बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने सोमवार शाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
 
विज्ञापन

2 of 12
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
अश्वनी के आत्मघाती कदम उठाने के समय राम अवतार सिंह पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी व भाई के बेटे के साथ दवाई लेने मेरठ गए थे। देर रात जब वह वापस लौटे तो अश्वनी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए थे। अश्वनी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन अचानक उसके इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है।

 
विज्ञापन

3 of 12
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मरने से पहले अश्वनी ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जिससे उसके इस कदम का राज सामने आ सके। घटना के बाद पुलिस ने रिवॉल्वर, अश्वनी का मोबाइल, लैपटॉप व डीवीआर कब्जे में ले ली थी। 

 

4 of 12
युवक का फाइल फोटो, बेटे की खुदकुशी के बाद पिता राम अवतार सिंह - फोटो : संवाद
फिलहाल पुलिस की जांच अश्वनी के मोबाइल व लैपटॉप पर टिकी हुई हैं। डीवीआर से भी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा लैपटॉप व मोबाइल में लॉक लगा होने के कारण इसकी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।

 
विज्ञापन

5 of 12
अमरोहा में जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद
एक्सपर्ट के द्वारा ही दोनों का लॉक टूटने के बाद कॉल डिटेल व सोशल मीडिया एकांउट से कुछ राज बाहर आ सकेंगे। आत्महत्या से पहले अश्वनी की किन-किन से बात हुई है, इसका रिकॉर्ड भी तलाशा जा रहा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने शाम के समय ही आत्मघाती कदम उठाते हुए गोली मार ली थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 12
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
अमरोहा : बसपा नेता के रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे ने जान दी
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना अमरोहा की आवास विकास प्रथम कॉलोनी की है। 
 
विज्ञापन

7 of 12
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां के मूल निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह इसी कॉलोनी में काफी समय से रहते हैं। वह और पत्नी किरन लता कुछ समय से अस्वस्थ हैं। सोमवार को राम अवतार सिंह अपनी पत्नी, बेटी शिवानी और भाई के बेटे लवलेश के साथ दवा लेने मेरठ गए थे। घर पर बेटा अश्वनी ही अकेला था। परिवार की घर वापसी से पहले ही किसी समय अश्वनी ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। 

8 of 12
युवक की खुदकुशी के बाद जांच करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात जब मेरठ से लौटे तो मेन गेट (फाटक) भीतर से लॉक था। ताला ऎसा था, जिसे बाहर से भी खोल सकते थे। एक चाबी परिजनों के पास थी। इससे ताला खोलकर सभी छत के रिहायशी भाग में पहुंच गए। बेटे अश्वनी को वहां न देख मान लिया कि वह नीचे गेस्टरूम में सो गया होगा। कुछ समय बाद बेटी शिवानी नीचे पहुंची तो भाई को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके दाएं हाथ के पास पिता का रिवाल्वर पड़ा था। 

9 of 12
जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
शिवानी की चीख निकल गई। इस पर परिवार के सभी लोग वहां पहुंचे और अश्वनी की आत्महत्या की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फोरेंसिक व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से नमूने लिए।

10 of 12
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। मृतक का मोबाइल फोन, लैपटॉप और रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हो सकता है कि फोन से कुछ राज खुल सके।


 

11 of 12
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आए थे अश्वनी व शिवानी
राम अवतार सिंह की बेटी शिवानी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। दिल्ली में ही अश्वनी की सीए की पढ़ाई चल रही थी। भाई-बहन कुछ दिन पहले दिल्ली से अमरोहा स्थित घर आए थे।
विज्ञापन

12 of 12
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
पढ़ाई में होशियार, रहता था रिजर्व
परिजनों व परिचितों ने बताया कि अश्वनी पढ़ाई में होशियार था। शुरुआत से ही उसने सीए बनने का लक्ष्य तय किया था। अब फाइनल पूरा करने की तैयारी थी। लोगों से कम बोलना और रिजर्व रहना उसका मिजाज था। कोई यह नहीं समझ पा रहा कि खामोश प्रकृति के अश्वनी के मन में वो कौन सा भूचाल आया जो उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: UP: प्राइवेट पार्ट पर वार... शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला; प्रेमिका का इसलिए किया बर्बरता से कत्ल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें