फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जब हम लोग मेरठ गए, तब बेटा खुश था', बसपा नेता के बेटे ने मां से की थी आखिरी बार ये बात; फिर कर ली खुदकुशी

Wed, 04 Jun 2025 03:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। 
विज्ञापन
1 of 10
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। बसपा नेता राम अवतार सिंह ने बताया कि जब हम लोग मेरठ गए, तब बेटा खुश था। दोपहर तीन बजे उसने अपनी मां को फोन कर पूछा था कि आप लोग कब तक लौटोंगे। जवाब में उसकी मां किरन लता ने कहा था कि देर रात तक लौटेंगे। रात करीब सवा दस बजे हम लोग घर पहुंचे, तो घर का मेन गेट बंद मिला। हमने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। हमें लगा कि अश्वनी सो गया है। मेन गेट के पास फर्स्ट फ्लोर की ओर जाने के लिए सीढ़ियां हैं, जिन पर गेट लगा है। उस गेट की चाबी हमारे पास थी। हमने उससे दरवाजा खोला और अंदर गए। फिर दूसरी चाबी से ऊपर वाला कमरा खोला।
विज्ञापन

2 of 10
युवक की खुदकुशी के बाद जांच करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
 मैंने बेटी शिवानी से कहा-हम बहुत थक गए हैं, कमरे में सोने जा रहे हैं। तुम सोने से पहले एक बार अश्विनी को देख लेना। इसके बाद हम दोनों कमरे में चले गए। शिवानी ने सामान रखा और भाई को देखने उसके कमरे में गई। जहां अश्वनी लहूलुहान हालत में पड़ा था।
 
विज्ञापन

3 of 10
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
अब पुलिस की निगाह फोन और लैपटॉप के डिटेल पर
परिजन और पुलिस घटना को शुरुआत से आत्महत्या मान रहे हैं लेकिन इसकी वजह नहीं समझ पा रहे। पढ़े-लिखे लड़के के हाथ का कोई नोट न मिलने का कारण भी समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है कि अश्वनी के मोबाइल फोन और लैपटॉप का लॉक पैटर्न विशेषज्ञों से जानकर जांच की जाएगी। उम्मीद है कि कॉल डिटेल या लैपटॉप पर सेव किसी मेल या कथन से घटना का कारण स्पष्ट हो सके। उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी देखा जा रहा है। परिजनों ने मोबाइल फोन या लैपटॉप का पासवर्ड मालूम न होने की बात कही है।

4 of 10
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
घरों में रखे हथियार बने रहे अपनों की जान की दुश्मन 
घर की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार अब अपनों की ही जान के दुश्मन बन गए हैं। अमरोहा जनपद में लाइसेंसी शस्त्रों से खुदकुशी के कई मामले बढ़े हैं। आज भी ऐसे कई आंगन हैं, जिनके घरों के चिराग जान की सुरक्षा के लिए रखे गए हथियार से चली गोली से बुझ चुके हैं। मनोविज्ञानिकों का कहना है कि घरों में हथियार न रखें और बच्चों व युवाओं के सामने उसका प्रदर्शन न करें। सुरक्षा के लिए घर में रखे हथियार को बच्चों से दूर रखने की कोशिश करें। करीब दो साल पहले एक विधायक के भतीजे ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को शूट कर लिया था। 
विज्ञापन

5 of 10
युवक का फाइल फोटो, खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
केस एक
वकील ने पिता की रिवाल्वर से मार ली थी गोली

छह मार्च 2019 नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहने बसंत सारस्वत मंगूपुरा गांव में इंटर काॅलेज का संचालन करते हैं। उनके बड़े बेटे सौरभ सारस्वत अपनी पत्नी के साथ न्यूजीलैंड में रहकर नौकरी करते हैं। जबकि, छोटे बेटे गौरव सारस्वत जिला न्यायालय में जूनियर अधिवक्ता के रूप में काम करते थे। गौरव सारस्वत आवास विकास स्थित घर में रहते थे। एक दिन गौरव ने नौकर रामपाल से खाना बनवाकर खाया तथा कमरे में लेट गए थे। इसके बाद गौरव ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

6 of 10
युवक का फाइल फोटो, बेटे की खुदकुशी के बाद पिता राम अवतार सिंह - फोटो : संवाद
केस दो
घरेलू विवाद में सिपाही ने मारी थी गोली

तीन मई 2024 अमरोहा में शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बेंच पर बैठे जोया निवासी सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू ने सर्विस राइफल की गोली से खुद को उड़ा लिया था। तैयब की बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनाती थी। घटना के समय संभल के चुनाव में ड्यूटी पर जा रहे थे। घरेलू विवाद को सिपाही की आत्महत्या का कारण बताया गया था। 
विज्ञापन

7 of 10
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
केस तीन
दो जून 2025 को अमरोहा नगर के आवास विकास के रहने वाले बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया है।
 
 

8 of 10
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
यदि किसी के पास लाइसेंसी हथियार है, तो उसे बच्चों और युवाओं की पहुंच से दूर रखें। बार-बार उसका बच्चों के सामने प्रदर्शन न करें। अवैध हथियार रखना अपराध है।- शक्ति सिंह, सीओ सिटी

9 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम ने फोन कर जताया शोक
बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्विनी की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने खुद फोन करके हाल जाना। परिवार को संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मायावती ने पूर्व सांसद गिरीश चंद के फोन पर कॉल की थी और राम अवतार सिंह ने बात की थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा : बसपा नेता के रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे ने जान दी
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना अमरोहा की आवास विकास प्रथम कॉलोनी की है। 

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां के मूल निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह इसी कॉलोनी में काफी समय से रहते हैं। वह और पत्नी किरन लता कुछ समय से अस्वस्थ हैं। सोमवार को राम अवतार सिंह अपनी पत्नी, बेटी शिवानी और भाई के बेटे लवलेश के साथ दवा लेने मेरठ गए थे। घर पर बेटा अश्वनी ही अकेला था। परिवार की घर वापसी से पहले ही किसी समय अश्वनी ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें