फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर को चीरकर दीवार से टकराई गोली... बसपा नेता के बेटे ने क्यों दी जान? कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Wed, 04 Jun 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। 
विज्ञापन
1 of 11
amroha suicide - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने दाईं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी थी। रिवाल्वर से निकली .32 बोर की गोली अश्वनी के सिर को चीरते हुए दीवार से जा टकराई थी। छानबीन के दौरान फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने गोली बरामद की है। अश्वनी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने सोमवार की शाम करीब छह बजे के आसपास आत्महत्या की थी। चिकित्सकों के पैनल में डॉ. इदरीस, डॉ. मुदित और डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे। मंगलवार दिन में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने तिगरी धाम गंगा घाट पर अश्वनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने भी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

2 of 11
अमरोहा में जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद
फोन कॉल डिटेल निकलवा रही पुलिस
पुलिस यह जानने में लगी है कि अश्वनी ने खुद को शूट करने से पहले आखिरी फोन कॉल किसे की। उसके फोन पर कॉल आई या उसने किसी को रिंग किया। इसके लिए फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक लैब भी भेजा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 11
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
अमरोहा : बसपा नेता के रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे ने जान दी
अमरोहा में बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह रिवाल्वर बसपा नेता का था। घटना के समय बसपा नेता तथा अन्य परिजन मेरठ दवा लेने गए थे। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना अमरोहा की आवास विकास प्रथम कॉलोनी की है। 

 

4 of 11
युवक का फाइल फोटो, खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां के मूल निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह इसी कॉलोनी में काफी समय से रहते हैं। वह और पत्नी किरन लता कुछ समय से अस्वस्थ हैं। सोमवार को राम अवतार सिंह अपनी पत्नी, बेटी शिवानी और भाई के बेटे लवलेश के साथ दवा लेने मेरठ गए थे। घर पर बेटा अश्वनी ही अकेला था। परिवार की घर वापसी से पहले ही किसी समय अश्वनी ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
परिजनों ने बताया कि सोमवार रात जब मेरठ से लौटे तो मेन गेट (फाटक) भीतर से लॉक था। ताला ऎसा था, जिसे बाहर से भी खोल सकते थे। एक चाबी परिजनों के पास थी। इससे ताला खोलकर सभी छत के रिहायशी भाग में पहुंच गए। बेटे अश्वनी को वहां न देख मान लिया कि वह नीचे गेस्टरूम में सो गया होगा। कुछ समय बाद बेटी शिवानी नीचे पहुंची तो भाई को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके दाएं हाथ के पास पिता का रिवाल्वर पड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 11
युवक की खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
शिवानी की चीख निकल गई। इस पर परिवार के सभी लोग वहां पहुंचे और अश्वनी की आत्महत्या की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फोरेंसिक व फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से नमूने लिए। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। मृतक का मोबाइल फोन, लैपटॉप और रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हो सकता है कि फोन से कुछ राज खुल सके।
विज्ञापन

7 of 11
युवक की खुदकुशी के बाद जांच करती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आए थे अश्वनी व शिवानी
राम अवतार सिंह की बेटी शिवानी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। दिल्ली में ही अश्वनी की सीए की पढ़ाई चल रही थी। भाई-बहन कुछ दिन पहले दिल्ली से अमरोहा स्थित घर आए थे।

8 of 11
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
पढ़ाई में होशियार, रहता था रिजर्व
परिजनों व परिचितों ने बताया कि अश्वनी पढ़ाई में होशियार था। शुरुआत से ही उसने सीए बनने का लक्ष्य तय किया था। अब फाइनल पूरा करने की तैयारी थी। लोगों से कम बोलना और रिजर्व रहना उसका मिजाज था। कोई यह नहीं समझ पा रहा कि खामोश प्रकृति के अश्वनी के मन में वो कौन सा भूचाल आया जो उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

9 of 11
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
शिक्षक की नौकरी छोड़ राम अवतार ने पकड़ी थी सियासी राह
मूलरूप से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव खंडसाल कलां निवासी बसपा नेता राम अवतार सिंह करीब 30 साल से अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में रह रहे हैं। साल 2007 में निजी शिक्षक की नौकरी छोड़कर वह राजनीति में सक्रिय हुए थे। बहुजन समाज पार्टी में वह अमरोहा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं।

10 of 11
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
बेसुध हो गईं मां, नहीं थम रहे बहन के आंसू
इकलौते बेटे अश्वनी की आत्महत्या ने माता-पिता को तोड़ दिया। मां किरन लता बेहोश हो गईं। होश आने पर शव से लिपटकर बार-बार बेटे का नाम पुकारतीं और उठ खड़ा होने के लिए कहतीं। बहन शिवानी के भी आंसू थम नहीं रहे थे। दुखी परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों को सांत्वना दे रहे रिश्तेदारों व बसपा नेताओं के समझाने पर पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

11 of 11
बेटे की खुदकुशी के बाद पिता राम अवतार सिंह - फोटो : संवाद
युवक ने आत्महत्या की है। उसने अपने पिता के रिवाल्वर से खुद को शूट किया है। उसने आत्महत्या क्यों की, परिवार वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मृतक का फोन और लैपटॉप अभी लॉक हैं। इनसे आत्महत्या के कारण से संबंधित जानकारी मिल सकती है।  विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

यह भी पढ़ें: UP: युवती और युवक के बीच एक माह में फोन पर 500 बार बात, इसलिए दी रूह कंपाने वाली मौत; कातिल प्रेमी का कबूलनामा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें