मुरादाबाद शहर की एक शादी मंगलवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। शादी में दूल्हा और दुल्हन को छोड़ मात्र चार बराती शामिल हुए। तीन बाइकों पर दूल्हा जब चार बरातियों के साथ दुल्हन समेत शहर की गलियों से गुजरा तो लोगों ने अपने घरों से बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 5
बाइक पर दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते दूल्हे ने सीमित बरात के साथ दुल्हन लाकर लोगों को कोरोना वायरस जैसे संक्र्रमण से बचाव का संदेश भी दिया। यह वही इलाका है जहां जनता कर्फ्यू के दिन लोग घरों से बाहर और सैकड़ों लोग ईदगाह पर सीएए और एनआरसी के विरोध में धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 5
बाइक पर दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से बचाव के मुरादाबाद जिला लॉकडाउन है। शादी लेकर सभी समारोह पर रोक लगी है। जिन लोगों की शादी तय हुई थी अधिकतर स्थगित हो गई हैं। मंगलवार को एक बारात निकली।
4 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें दूल्हा भी था दुल्हन भी। इसमें मात्र चार बराती होने से शादी चर्चाओं में आ गई। थाना गल शहीद, भट्टी स्ट्रीट का दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ बारात लेकर चला तो लोगों ने अपने घरों की छत, बालकनी और सड़क से वीडियो बनाई।