मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : एजेंसी
आवाज भी इंदिरा गांधी से मिलती जुलती है। रास्ते में भीड़ के बीच जब लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो युवकों का एक झुंड प्रियंका भाभी, प्रियंका भाभी बोल रहा था। भीड़ की आवाज प्रियंका तक नहीं पहुंच रही थी। फिर भी वे बोल रहे थे। संभल फाटक पर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने माइक संभाला। जनता से खुद को जोड़ने के लिए पहले बोला कि ससुराल वालों सुनो। बहुत खुशी हुई है, यहां पहली बार ससुरालवालों के साथ आई हूं। उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि वह राबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं।