फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद के दिल को छू गईं प्रियंका भाभी, बच्चों को पास बुलाया, दुलारा और नाम भी पूछा

Sun, 25 Feb 2024 10:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के भाषण की पहली लाइन सुनकर मुरादाबाद के युवक खुशी से झूम उठे। उनका कहना था कि प्रियंका भाभी की आवाज दिल को छू गई। ये वही युवक थे जो न्याय यात्रा के दौरान कूद-कूदकर प्रियंका भाभी की आवाज लगा रहे थे। जामा मस्जिद के पास से जब लाल रंग की खुली जीप में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद राहुल गांधी के बगल में प्रियंका गांधी बैठीं तो लोग देखकर खुश हो गए। बुजुर्गों को प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की झलक दिखाई दी। वैसे ही चेहरा, नाक नक्श।

 
 
 
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : एजेंसी
आवाज भी इंदिरा गांधी से मिलती जुलती है। रास्ते में भीड़ के बीच जब लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो युवकों का एक झुंड प्रियंका भाभी, प्रियंका भाभी बोल रहा था। भीड़ की आवाज प्रियंका तक नहीं पहुंच रही थी। फिर भी वे बोल रहे थे। संभल फाटक पर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने माइक संभाला। जनता से खुद को जोड़ने के लिए पहले बोला कि ससुराल वालों सुनो। बहुत खुशी हुई है, यहां पहली बार ससुरालवालों के साथ आई हूं। उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि वह राबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कई बच्चों को पास बुलाया, दुलारा, नाम भी पूछा

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान भीड़ में उत्सुकता से उन्हें देखने के लिए खड़े अलग-अलग स्थानों पर कई बच्चे, बच्चियों को अपने पास बुलाया। सभी को दुलारा। क्षेत्रीय पार्षद इरमनाज की 13 वर्षीय बहन सूफिया मुरादाबादी भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित चार्ट हाथ में लिए थी। जिसे वह राहुल-प्रियंका को भेंट करना चाहती थी। राहुल-प्रियंका ने उसे अपने वाहन पर बुला लिया।

 
 
 

4 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 12 वर्षीय सहर सरवत पुत्री सरवत अली को भी अपने पास बुलाया। ईदगाह चौराहे पर हाजी फरहान कुरैशी के सात वर्षीय पुत्र रोहान कुरैशी को गोद में उठाकर राहुल गांधी ने उसे दुलार किया। सूफिया मुरादाबादी ने बताया कि राहुल ने उससे पूछा कि उसे न्याय यात्रा में शामिल होकर कैसा लग रहा है? जिसके जवाब में सूफिया मुरादाबादी ने कहा कि आप नफरत के बाजार को खत्म करने के लिए प्यार लुटाने निकले हैं। लिहाजा शरीक होकर फक्र महसूस कर रही हूं।
 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

एक बच्चे की बात सुनने के लिए राहुल ने रोका काफिला 

भूड़े के चौराहे के पास एक बच्चे की बात सुनने के लिए राहुल गांधी ने काफिला रोक लिया। बच्चे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद किया। राहुल गांधी की इस संवेदनशीलता पर लोग खुश हो गए और जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बीच एक दस साल की बच्ची भी राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ गई। प्रियंका गांधी ने बच्ची को आटोग्राफ दिया और वह खुश होकर चली गई।

 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

यात्रा में शामिल हुए केरल और बिहार के लोग

मुरादाबाद में शनिवार को जिले में निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में केरल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हुए। लोगों ने बताया कि वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए दो दिन पहले मुरादाबाद आ चुके थे। वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ठहरे थे। लोगों ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वह इसलिए शामिल हुए, क्योंकि राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं। वह युवाओं के भविष्य के बारे में सोचते हैं।  
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत जोड़ा न्याय यात्रा में शामिल राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए ट्रैफिक रोका

मूंढापांडे में राहुल गांधी शनिवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से मूंढापांडे एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रियंका गांधी भी यहां पहुंच गईं थीं। यहां रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो तथा कांग्रेस नेता मुतीउर्रहमान उर्फ बबलू ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए जामा मस्जिद चौराहे के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट गेट के बाहर खड़े रामपुर तथा मूंढापांडे के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर आभार व्यक्त किया। 

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें