रामपुर जिला कारागार के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सांसद आजम खां ने कोर्ट को अवगत कराया था कि उनकी तबीयत खराब रहती है। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी बीमार चल रही हैं। वह खुद सांसद हैं और उनकी पत्नी विधायक। लिहाजा जेल में उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी जाएं। इसके बाद जेल पहुंचने पर चिकित्सक ने सांसद और विधायक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।