रामपुर के बॉर्डर पर पुलिस वालों ने आजम खां का काफिला रोक लिया। मिलक में पुलिस ने सपा नेताओं की केवल पांच गाड़ी निकलने दीं। इस पर आजम खां ने पुलिस से कहा कि आपका इंतजाम ठीक नहीं है। हम लोगों को कितना और परेशान किया जाएगा।
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर आ रहे पूर्व मंत्री आजम खां का काफिला मंगलवार शाम 4:38 बजे जिले के बॉर्डर पर पहुंच गया। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। आजम की गाड़ी पहुंचते ही पुलिस ने काफिले को रोक लिया और उनकी गाड़ी सहित पांच गाड़ियों को ही रामपुर के लिए निकलने दिया।
इस दौरान आजम खां ने पुलिस से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को निकलने दिया जाए। सभी कार्यकर्ता अनुशासन में चल रहे हैं और सभी को रामपुर पहुंचने दिया जाए। परंतु पुलिस ने केवल पांच गाड़ियों को ही निकलने दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से आजम खां ने कहा कि आपका इंतजाम ठीक नहीं है। हम लोगों को कितना और परेशान किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद कार में मीडिया से बात करते सपा नेता आजम खां
- फोटो : पीटीआई
इसके बाद वहां रुके हुए सपा कार्यकर्ता पुलिस से बहस और नोकझोंक करने लगे। आजम खां की गाड़ी निकालने के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने वहां रुकी हुई अन्य गाड़ियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
मिलक पार करने पर नेशनल हाईवे पर स्थित खाता नगरिया में भैरव बाबा मंदिर पर आजम खां के समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। यहां आजम खां कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। आजम खां की गाड़ी में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और दो कार्यकर्ता साथ थे।
4 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद कार में सपा नेता आजम खां
- फोटो : पीटीआई
आधे घंटे तक जाम की गिरफ्त में रहा नेशनल हाईवे
बरेली बॉर्डर पर आजम खां की गाड़ी निकालने के बाद पीछे उनके साथ चल रहीं लगभग 30-35 गाड़ियों को वहां रोक लिया गया। इस कारण नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। स्कूली बसों को भी जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विद्यार्थी भी बस से उतरकर नीचे आ गए और पुलिस से बसों को निकलवाने के लिए आग्रह करते रहे। आजम खां का काफिला पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोड खाली कराने के लिए गाड़ियों को एक साइड लगवा दिया था।
विज्ञापन
6 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर में अपने घर के बाहर समर्थकों के बीच सपा नेता आजम खां और उनके बेटे
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी वक्त में आई अड़चन तो मचा हड़कंप
सपा नेता आजम खां की रिहाई से पहले अचानक पेंच फंस गया जिसके बाद सीतापुर से लेकर रामपुर तक हड़कंप मचा रहा। सपा नेता की रिहाई के लिए रामपुर से सीतापुर जेल को 72 मामलों में परवाने कल ही भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
मेल के जरिए भेजे गए परवाने जेल पहुंच भी गए थे लेकिन जब सुबह के वक्त सपा नेता की रिहाई को उनके परिजन सीतापुर जेल पहुंचे तो पता चला कि एक मामले में तीन-तीन हजार के मुचलकों की राशि जमा नहीं कराई गई है।
सीतापुर जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां का स्वागत करते नेता
- फोटो : पीटीआई
आनन-फानन सीतापुर से सपा नेताओं ने स्थानीय नेताओं से संपर्क साधा और फिर उनके अधिवक्ताओं से बातचीत की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद सपा नेता की रिहाई हो सकी।