फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabnam Case: बेटे से मिलकर फूट-फूटकर रोई शबनम, बोली-तुम मेरी परछाई से दूर रहना, दी ये नसीहत

Sun, 21 Feb 2021 06:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 7
शबनम और सलीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 में परिवार के सात सदस्यों को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाली शबनम ने रविवार को रामपुर जेल में अपने बेटे से मुलाकात की। रविवार को शबनम का बेटा लालन-पालन करने वालों के साथ अपनी मां से मिलने रामपुर की जेल पहुंचा था। दोपहर लगभग 12.10 बजे वह जेल से अंदर गया और लगभग 1.15 पर बाहर आया। लगभग एक घंटे तक मां-बेटे के बीच मुलाकात हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
दोषी शबनम और सलीम - फोटो : अमर उजाला
अपने बेटे को देखकर शबनम ने उसे गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोई। उसने अपने बेटे को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। लगभग एक घंटे के बाद शबनम का बेटा जेल से बाहर आया तो उसकी आंखों में आंसू थे। वह अपनी के साथ हुई मुलाकात करने के बाद कुछ बताना नहीं चाह रहा था।  
 
विज्ञापन

3 of 7
शबनम - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि रविवार को शबनम जेल में अपने बेटे को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई। उसने अपने बेटे से कहा है कि तुम मेरी चिंता मत करना, अच्छे से खाना, मन लगाकर पढ़ना है और बड़े होकर अच्छा इंसान बनना। मेरी किस्मत में जो लिखा होगा वह होगा। तुम मेरी परछाई से दूर रहना। उसने अपने बेटे का लालन-पालन करने वाले भी कहा कि इसको मेरी पहचान से दूर रखो, इसके साथ मेरा नाम ना जुड़े तो ही अच्छा है। मां-बेटे के बीच यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली।  
 

4 of 7
शबनम और सलीम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शबनम अपने सात परिजनों की हत्या के आरोप में दोषी करार दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी फांसी की सजा सुनाई है। राज्यपाल और राष्ट्रपति के यहां से भी उसकी दया याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में मथुरा जेल में उसको फांसी दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शबनम पहले मुरादाबाद के जेल में थी, जहां उसके बेटे का जन्म हुआ था। शबनम का बेटा छह साल की उम्र तक अपनी मां के साथ जेल में रहा है। इसके बाद बुलंदशहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके लालन-पालन का जिम्मा उठाया है। लगभग छह साल से शबनम का बेटा उस व्यक्ति के पास रह रहा है। शबनम को जुलाई 2019 में मुरादाबाद से रामपुर की जेल में भेज दिया गया है। शबनम का बेटा अपनी मां से मुलाकात करने रामपुर आता रहता है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
महिला कैदी शबनम - फोटो : Social Media
शबनम ने कहा मैंने गुनाह नहीं किया
शबनम के बेटे की परवरिश कर रहे उस्मान ने कहा कि आज मैंने पहली बार शबनम से पूछा कि तुम्हें जिस गुनाह की सजा मिलने वाली है  क्या वह गुनाह तुमने किया था। उन्होंने बताया कि शबनम ने उसने कहा कि मैंने ऐसा गुनाह नहीं किया है, यहां मुझे फंसाया गया है। उसने सीबीआई जांच की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उस्मान - फोटो : अमर उजाला
उस्मान ने कहा कि कोर्ट में भी वह पहले भी सीबीआई जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी बात शायद सुनी ही नहीं गई। उस्मान ने कहा कि क्या सच है क्या नहीं, यह मैं तो नहीं बता सकता। अब शबनम को मीडिया से बात करने की इजाजत दी जाए। इस मामले की जांच कराई जाए सही से।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें