फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूध में पिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी 'देवर' को बुला काट दिया पति का गला; मेहराज हत्याकांड की पूरी कहानी

Tue, 31 Mar 2026 03:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी के अमरोहा में चाकू से ही राजमिस्त्री का गला काट दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को जेल भेज दिया है। शनिवार की रात को गांव पिपलौती कला में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
1 of 8
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दो चाकू व दो मोबाइल भी बरामद किए। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला रूही ने पूछताछ में बताया कि वह शादी से पहले से गांव में ही बड़ी बहन के देवर फरमान से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन बदकिस्मती से उसकी शादी मेहराज से हो गई, शादी के बाद भी फरमान से प्रेम कम नहीं हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहराज दोनों के बीच संबंधों का राज जान चुका था और वह इसका विरोध करता था। इसलिए मेहराज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दूध में नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी फरमान व बुरावली निवासी अदनान के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 8
हसनपुर पुलिस हत्याकांड की जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही ने पहले कुंडल और मोबाइल लूटने की गढ़ी थी झूठी कहानी
मृतक मेहराज की पत्नी रूही ने मेहराज की हत्या के बाद लूट की झूठी कहानी रच दी। जिससे घटना को दूसरे रूप में देखा जा सके। पहले रूही ने बताया कि रात में सोते समय कुछ लोग आए थे, उन्होंने कुंडल लूट लिए और मोबाइल भी ले गए।

4 of 8
हसनपुर निवासी मेहराज - फोटो : संवाद
उन्होंने ने ही मेहराज की हत्या की है। रविवार की सुबह को जब परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण घर पहुंचे तो घड़ियाली आंसू बहाती रही और मुंह ढककर रोने का नाटक करती रही।
विज्ञापन

5 of 8
परिजनों से घटना की जानकारी लेते कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मासूम बच्चों की परवरिश बनी चुनौती
हसनपुर। मेहराज की हत्या के बाद उसके दोनों मासूम बच्चों की परवरिश अब चुनौती बन गई है। मेहराज दुनिया में नहीं रहा और मां रूही जेल चली गई है। ऐसे में उनके बेटे फरहान और अली पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं। हालांकि फिलहाल बच्चों की देखभाल मेहराज के पिता मोमीन ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही की करतूत से सदमे में लोग 
हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलौत कला में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब यह खबर आग की तरह फैली कि गांव की ही एक बहू रूही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और पकड़ी गई। हालांकि अब हत्यारोपी जेल चले गए हैं, लेकिन रूही की करतूत से लोग परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना ने न केवल रूही के ससुराल वालों को तोड़ कर रख दिया है, बल्कि पूरे गांव के माथे पर कलंक का टीका लगा दिया है। रूही के दो मासूम बच्चे, ससुर व गांव में ही रहने वाली उसकी बड़ी बहन की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है। रूही की बड़ी बहन घर से बाहर निकलने में कतरा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने खुद को घर में कैद कर लिया है। मृतक मेहराज के पिता बुजुर्ग मोमीन की आंखों में अब आंसू नहीं, बल्कि बहू की बेवफाई और धोखे का गहरा घाव साफ नजर आता है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार को सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि जिस बहू को उन्होंने सिर-आंखों पर बिठाया था, उसी ने उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें