फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: खुद को नाबालिग बताते रहे मैनाठेर कांड के तीन गुनहगार, जांच हुई तो बालिग निकले, जानें पूरा प्रकरण

Mon, 30 Mar 2026 02:15 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मैनाठेर बवाल के बीच डीआईजी पर हमले और अन्य मामलों में 16 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसमें दो सगे भाई समेत तीन दोषियों ने पुलिस और कोर्ट को भी गुमराह करने की कोशिश की थी। जब जांच हुई तो तीनों की बात गलत साबित हुई।
विज्ञापन
1 of 9
मैनाठेर कांड में डीआईजी पर हमले के दोषियों को सजा - फोटो : अमर उजाला

मैनाठेर बवाल में आजीवन कारावास की सजा पाए दो सगे भाई समेत तीन दोषियों ने पुलिस और कोर्ट को भी गुमराह करने की हरसंभव कोशिश की थी। तीनों के परिवार के लोगों ने पुलिस को इनकी उम्र से संबंधित दस्तावेज सौंप कर नाबालिग होने का दावा किया। जिस कारण तीन की फाइल किशोर न्यायालय में भेजी गई।

कोर्ट के आदेश पर दस्तावेजों की जांच की गई तो तीनों के दस्तावेज फर्जी पाए गए और मेडिकल जांच में भी सभी के बालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों की फाइल वापस एडीजे की कोर्ट में पेश की गई और अन्य दोषियों के साथ इन्हें भी शनिवार को आजीवन कारावास की सजा मिली।

विज्ञापन

2 of 9
कोर्ट परिसर में खड़े दोषियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

छह जुलाई 2011 की दोपहर मैनाठेर के असालतनगर बघा गांव में हंगामा और बवाल की सूचना पर मौके पर जा रहे डीआईजी अशोक कुमार सिंह और उनके पीआरओ रवि कुमार पर डींगरपुर चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर भीड़ ने हमला कर दिया था। उनकी पिस्टल छीन ली थी और पीआरओ का मोबाइल लूट लिया था। पीआरओ की ओर इस मामले में 33 नामजद और तीनों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

3 of 9
मैनाठेर कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। डींगरपुर के प्रधान कामिल समेत 25 आरोपियों के खिलाफ एक अक्तूबर 2011 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। जिसमें जानलेवा हमला, आगजनी, डकैती, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचे और सरकारी कर्मचारियों पर हमले समेत 10 से ज्यादा धाराएं शामिल की गईं।

4 of 9
मैनाठेर कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
जिसमें से शाकिर, नवाब और कामिल की मृत्यु हो गई। 26 नवंबर 2011 में घटना में शामिल 25 आरोपियों में से तीन आरोपियों के परिवार की ओर से विवेचक को और कोर्ट में उनको नाबालिग बताते हुए उम्र से संबंधित दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद इन तीन आरोपियों की फाइल किशोर न्याय बोर्ड में भेज दी गई। विवेचक ने कोर्ट में अर्जी लगाकर इनके दस्तावेजों की जांच कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

5 of 9
मैनाठेर कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट के आदेश पर सभी के दस्तावेजों की जांच की गई और इनके मेडिकल भी कराए गए। जिसमें सामने आया है कि तीन आरोपी मैनाठेर के असदपुर निवासी मो.मुजीब, उसका भाई तहजीब आलम और मैनाठेर के मिलक नवाब निवासी जाने आलम बालिग हैं और इनके द्वारा कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद तीनों की फाइल 10 जुलाई 2013 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में भेजी गई थी।
विज्ञापन

6 of 9
मैनाठेर कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
अन्य आरोपियों की फाइल के साथ इनकी फाइल पर भी सुनाई हुई। जिसमें शनिवार को अदालत ने अन्य 13 दोषियों के साथ मुजीब, तहजीब और जाने आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जबकि 55-55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

7 of 9
अदालत परिसर में माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग आरोपियों के मामले में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है फैसला
मैनाठेर बवाल में शामिल रहे छह नाबालिग आरोपियों की फाइल की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है। इन आरोपियों पर भी वह सभी आरोप हैं। जिस धाराओं में शनिवार को 16 दोषियों को सजा सुनाई गई थी।

8 of 9
मैनाठेर कांड में सजा सुनाए जाने के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दस दिन बाद होनी है दोषी ठहराए गए दो सगे भाइयों की बहन की शादी
डीआईजी पर हमला, आगजनी और डकैती के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दो सगे भाइयों की बहन की दस दिन बाद शादी होनी है। परिवार के लोग और रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन

9 of 9
सजा सुनाए जाने के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
23 मार्च से पहले दोनों भाई भी तैयारियों में जुटे थे लेकिन 23 मार्च को उन्हें कोर्ट में दोषी करार दे दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। मैनाठेर के असदपुर निवासी मुजीब और तहजीब आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें