फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 'भाजपा किसी की सगी नहीं... और कुछ नहीं कहना है', कारोबारी की मौत पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Thu, 31 Jul 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Mandi Assault Case: मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत पर सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। इसके बाद इस पर राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष इसे राजनीतिक बयान बता रहा है।
विज्ञापन
1 of 15
मुरादाबाद प्रकरण में अखिलेश यादव ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में चेतन सैनी की मौत पर समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'भाजपा किसी की सगी नहीं... और कुछ नहीं कहना है'। इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी दल जहां इसे भाजपा की कार्यशैली पर सवाल बता रहे हैं, वहीं समर्थक इसे राजनीति से प्रेरित बयान करार दे रहे हैं।

मंडी सचिव की पिटाई और अतिक्रमण हटाने के बाद कारोबारी की मौत का मामला गर्मा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक चेतन सैनी के परिजनों से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन

2 of 15
आत्महत्या करने वाले कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। चेतन सैनी की मौत के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

3 of 15
मुरादाबाद डीएम से मुलाकात करने जाते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुरादाबाद आए तो उन्हें पता चला कि भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र सैनी के भाई चेतन सैनी ने छत से कूदकर जान दे दी है। उन्होंने मृतक के घर जाने की इच्छा जताई लेकिन जब तक शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका था और परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए थे। 

4 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों और भाजपा नेताओं से कहा कि वह पोस्टमार्टम हाउस जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों में खलबची मच गई। अधिकारियों ने तुरंत ही पोस्टमार्टम हाउस पर फोर्स को रवाना कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
यहां पहुंचकर उन्होंने मृतक के भाई विजेंद्र सैनी को डाॅक्टर के कक्ष में बुला लिया। पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एक मंत्री को कॉल लगा दी और मंडी सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

6 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विजेंद्र सैनी से कहा कि उनकी हर बात सुनी जाएगी। इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुरादाबाद में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ गलत कार्य कर रहे हैं। शासन में बैठे उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

7 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
बसपा ने की घटना की निंदा
बसपा ने मंडी समिति प्रकरण को निराशाजनक बताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने कहा कि मंडी समिति में प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई से आहत होकर चेतन सैनी ने आत्महत्या कर ली है जो बहुत ही निराशाजनक है। पार्टी इस प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा करती है। इस सरकार में न तो गरीब आदमी सुरक्षित है और न ही आम आदमी।

8 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गोल्डन प्लाजा स्टेशन रोड पर हुई बैठक में लाइन पार मंडी समिति के व्यापारी चेतन सैनी द्वारा की गई आत्महत्या पर व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। 

9 of 15
कारोबारी की माैत के बाद माैके पर पहुंचे विधायक रितेश गुप्ता और एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : अमर उजाला
जिला अध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कुछ अधिकारी जो समाजवादी पार्टी की मानसिकता रखते हैं वह लगातार कोई कार्य ऐसा कर रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हो रही है। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत मुरादाबाद से हटाया जाए। इस मौके पर महामंत्री पुनीत अग्रवाल, रूप कमल महेश्वरी, गुलशन आहूजा, संजीव गुप्ता, कुशाल टंडन आदि मौजूद रहे।

10 of 15
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मंडी में बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपा नेता के भाई ने छत से कूदकर दी जान
मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी (35) ने मंगलवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी चंचल और भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी की मौजूदगी में छत से कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अन्य आढ़ती लाइनपार गणेश नगर में उनके घर पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। वह बुलडोजर चलवाने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

11 of 15
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मझोला के लाइनपार गणेश नगर गली नंबर दो में हुकुम सिंह का दो मंजिला मकान है। 

12 of 15
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
उनकी मंडी समिति में हुकुम सिंह एंड कंपनी और उमेश एंड ब्रदर्स नाम से दो आढ़त हैं। हुकुम सिंह के चार बेटे उमेश सैनी, नीरज सैनी, चेतन सैनी और विजेंद्र सैनी आढ़त में फल का कारोबार करते हैं। सबसे छोटे बेटे विजेंद्र सैनी भाजपा के लाइनपार मंडल के मंत्री हैं। सोमवार की दोपहर मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार के साथ कुछ लोगों ने दफ्तर में घुसकर मारपीट की थी। 

13 of 15
मुरादाबाद के मंडी परिसर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ मंडी समिति पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण बताकर 100 से ज्यादा दुकानों के बाहर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में विजेंद्र सैनी और उनके भाइयों की दुकानें भी आ गई थीं जिसमें उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

14 of 15
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विजेंद्र सैनी का दावा है कि इस कार्रवाई से उनके भाई बहुत दुखी थे। परिवार के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कर रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने छत से गली में छलांग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजेंद्र और अन्य परिजन चेतन को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार से बातचीत की।

UP: 'अफसर बनना... लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना', व्यापारी ने बेटे-बेटी से कहे थे ये आखिरी शब्द; फिर दी जान
विज्ञापन

15 of 15
मुरादाबाद में मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने विजेंद्र सैनी, उनके भाइयों और पिता से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार शाम करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेतन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें