फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अफसर बनना... लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना', व्यापारी ने बेटे-बेटी से कहे थे ये आखिरी शब्द; फिर दी जान

Thu, 31 Jul 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मंडी समिति के सचिव की पिटाई के बाद बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इससे आहत होकर एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में कारोबारी ने छत की कूदकर की आत्हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी ने खुदकुशी कर ली। पांच साल की बेटी आरोही और आठ साल के बेटे अभि बार-बार पिता चेतन सैनी को याद कर सुबक रहे हैं। घर में आने वाले परिचित, रिश्तेदार दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आए। चेतन की मां बताती हैं कि मंगलवार रात चेतन ने अपनी बेटी और बेटे को समझाया कि मेरे जाने के बाद पढ़ाई जारी रखना। पढ़ लिखकर अफसर बनना लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना।
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
चेतन की मां ने बताया कि आठ बजे चेतन मंडी से घर पहुंचा। मंडी में हुई कार्रवाई से बेटा बहुत दुखी था। पूरे दिन उसने खाना नहीं खाया था। घर आने के बाद भी उसने खाना नहीं खाया। बेटी आरोही और बेटी अभि को अपने पास बुला लिया।  उन्हें समझाता रहा है कि मेरे जाने के बाद पढ़ाई जारी रखना। कितनी भी तरह की परेशानी आए पढ़ते रहना। दोनों अफसर बनकर मेरा और परिवार का नाम रोशन करना लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना। गरीबों की मदद करना। परिवार के लोग उन्हें समझाने लगे कि बच्चों के सामने कैसी बातें कर रहे हैं। इसके बाद चेतन शांत हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंडी में बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपा नेता के भाई ने छत से कूदकर दी जान
मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी (35) ने मंगलवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी चंचल और भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी की मौजूदगी में छत से कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अन्य आढ़ती लाइनपार गणेश नगर में उनके घर पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। वह बुलडोजर चलवाने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 

4 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मझोला के लाइनपार गणेश नगर गली नंबर दो में हुकुम सिंह का दो मंजिला मकान है। 

 
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
उनकी मंडी समिति में हुकुम सिंह एंड कंपनी और उमेश एंड ब्रदर्स नाम से दो आढ़त हैं। हुकुम सिंह के चार बेटे उमेश सैनी, नीरज सैनी, चेतन सैनी और विजेंद्र सैनी आढ़त में फल का कारोबार करते हैं। सबसे छोटे बेटे विजेंद्र सैनी भाजपा के लाइनपार मंडल के मंत्री हैं। सोमवार की दोपहर मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार के साथ कुछ लोगों ने दफ्तर में घुसकर मारपीट की थी। 

 
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ मंडी समिति पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण बताकर 100 से ज्यादा दुकानों के बाहर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में विजेंद्र सैनी और उनके भाइयों की दुकानें भी आ गई थीं जिसमें उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

 
विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विजेंद्र सैनी का दावा है कि इस कार्रवाई से उनके भाई बहुत दुखी थे। परिवार के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कर रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने छत से गली में छलांग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजेंद्र और अन्य परिजन चेतन को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार से बातचीत की।
 

8 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने विजेंद्र सैनी, उनके भाइयों और पिता से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार शाम करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेतन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 

9 of 14
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंडी में तनाव, आत्महत्या से आढ़तियों में शोक और रोष
मुरादाबाद में मंडी समिति में अवैध निर्माण पर चली प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दूसरे दिन माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण रहा। मंगलवार की कार्रवाई से आहत एक आढ़ती ने रात में आत्महत्या कर ली जिसके बाद बुधवार को मंडी परिसर में गहरा सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी समुदाय में घटना को लेकर शोक और नाराजगी दोनों दिखाई दी। दिनभर मंडी में आत्महत्या की चर्चा बनी रही और कई आढ़तियों ने प्रशासन की कार्रवाई को इस घटना का कारण बताया। 

10 of 14
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही आढ़ती और व्यापारी अपने-अपने स्थान पर पहुंचे लेकिन मंडी परिसर में फैले मलबे, टूटे ढांचों और बिखरे सामान के बीच कामकाज शुरू कर पाना आसान नहीं था। कई लोग नुकसान का आकलन करने में लगे रहे तो कुछ टूटे हुए छप्पर और दुकानों के सामान को इकट्ठा करने में जुटे दिखे। चारों तरफ शेड, खराब फल और सब्जियों के स्टाक मंडी के हालात बयां कर रही थी।

 

11 of 14
आत्महत्या करने वाले कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन की कार्रवाई ने उन्हें बिना कोई मौका दिए अचानक से उजाड़ दिया जिससे वह मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से टूट गए हैं। ऐसे में आत्महत्या की घटना को लेकर दुख और आक्रोश दोनों है। व्यापारी तेजप्रकाश और अनुज कुमार ने बताया कि कई लोग वर्षों से दुकान लगाकर काम कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने एक झटके में उसे तहस-नहस कर दिया। लोगों के स्टॉक, सामान, सब्जियां और फल सब कुछ खराब हो गए। व्यापार प्रभावित हुआ सो अलग। 

12 of 14
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
पूरे मंडी परिसर में व्यापारी चेतन सैनी की आत्महत्या की चर्चा और चिंता भी साफ नजर आई। इस दौरान कई आढ़ती और व्यापारी यह भी कहते नजर आए कि कार्रवाई अगर नियमानुसार थी तो भी उसे मानवता के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि अगर सूचना दी जाती या विकल्प दिया जाता तो हालात ऐसे न बनते। मंडी में दिनभर कामकाज अस्त-व्यस्त रहा। कुछ आढ़तियों ने जैसे-तैसे दुकानें व्यवस्थित की और कारोबार किया जबकि कई दुकानों पर व्यापार बंद पूरी तरह से बंद रहा।

13 of 14
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
चेतन को नहीं मिला सामान हटाने का मौका
मंडी में व्यापारियों ने बताया कि सबसे पहले चेतन की दुकान का ही अतिक्रमण गिराया गया था। चेतन को अपना सामान हटाने का कोई भी मौका नहीं मिल पाया था। फल का कारोबार करने वाला चेतन प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरी तरह से आहत था और देर शाम तक दुकान के बाहर ही बैठा रहा। इस दौरान वह आपे से बाहर होकर कई तरह की बातें भी करता रहा। जिसे देख लोगों ने उसे घर भेज दिया था। कई व्यापारी रात 12 बजे तक मंडी परिसर में ही बैठे रहे और प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते रहे। चेतन के भाई आरव सैनी ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद से ही कई दुकानदार मानसिक संतुलन खो बैठे थे। 

UP: 'सिर की 3 हड्डियां हुईं चकनाचूर...', पत्नी से हाथ छुड़ाया और छत से कूदे व्यापारी; घर पहुंचकर कही थी ये बात
विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मंडी परिषद मुरादाबाद की ओर से पूर्व में तीन बार नोटिस देने के बाद अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। दोबारा अतिक्रमण करने पर मंडी में जलभराव और यातायात की समस्या हो रही थी। इसको लेकर 29 जुलाई को अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया था। मृतक चेतन के नाम से न तो मंडी का कोई लाइसेंस निर्गत था और न ही कोई दुकान आवंटित थी। कुछ लोग इसे मंडी में हटाए गए अतिक्रमण से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या ऑडियो वीडियो बरामद नहीं हुआ है। - अनुज सिंह, डीएम, मुरादाबाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें