विंध्य कॉरिडोर
- फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जाने वाले सदर बाजार मुख्य मार्ग पर विंध्य कॉरिडोर के तहत प्रवेश प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। प्रवेश प्लाजा में श्रद्धालुओं के जूता, चप्पल सहित उनके सामान रखने का उचित प्रबंध किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए यहां बाथरुम, शौचालय आदि की सुविधाए रहेंगी।