स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में पिछले दिनों गोली चलने से एक बाबा की मौत और दूसरे बाबा के घायल होने के मामले में प्रशासन की तरफ से गठित जांच कमेटी ने शनिवार को आश्रम पहुंच कर जांच पड़ताल की। कमेटी के लोगों ने वहां स्वामी अड़गड़ानंद के साथ ही अन्य साधुओं से भी बात की। टीम रविवार को भी आश्रम जाकर पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
जांच समिति ने स्वामी जी से आश्रम आने वाले लोगों का सत्यापन किए जाने की बात कही। स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में गुरुवार सुबह गोली चलने की घटना हुई थी। आश्रम से निष्कासित जीवन बाबा दो तमंचे के साथ आश्रम पहुंचा था। वहां जीवन बाबा ने आशीष बाबा की कमर में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
2 of 8
सक्तेशगढ़ आश्रम के बाहर मिर्जापुर एसपी समेत अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में रहते हैं तीन तरह के लोग
जांच करने गई टीम ने आश्रम की व्यवस्था के बारे में भी पड़ताल की। इस दौरान टीम को कई जानकारी मिली। इसमें यह पता चला कि आश्रम में तीन प्रकार के सदस्य रहते हैं। इसमें सेवादार, भगत और महात्मा शामिल हैं। सेवादार नया होता है, जो आश्रम में आकर सफाई व अन्य कार्य करके सेवादार बनता है।
विज्ञापन
3 of 8
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
सही आदमी होने पर वह आश्रम में रहता है अन्यथा उसे आश्रम में नहीं रखा जाता है। भगत बनने पर वह घर आ और जा सकता है। बच्चे व परिवार रख सकता है। महात्मा बनने पर वह यह सब छोड़ देता है।
4 of 8
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम की घटना
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम से जुड़े कुछ अन्य पर मुकदमों की होगी जांच
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आश्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसकी पड़ताल की जा रही है। रविवार तक इन सभी लोगों की रिपोर्ट मिल जाएगी। आश्रम में आने वाले लोगों के चरित्र का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
परमहंस आश्रम
- फोटो : सोशल मीडिया।
इसमें स्थानीय के अलावा बाहर से आने वाले लोग भी शामिल हैं जिनकी जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित थाने को निर्देश दे दिए गए हैं। वहां काम करने वालों का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
आश्रम में जांच करती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉल डिटेल की भी होगी जांच
आश्रम में सुरक्षा और वहां की घटना के लिए बनी जांच कमेटी काल डिटेल से भी पड़ताल करने में लगी है। जनवरी में खौलता तेल फेंकने के बाद जीवन बाबा को आश्रम से निकाल दिया गया था। वहां से निकलने के बाद वह अब तक कहां था। इस बारे में पड़ताल करने के लिए उसके मोबाइल की काल डिटेल निकालकर छानबीन की जा रही है। इसके अलावा आश्रम के अन्य लोगों जांच की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
जीवन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचे परिजन
जीवन बाबा का अंतिम संस्कार करने के बाद चारों भाई शनिवार को दोपहर में अपने घर पहुंचे। बृहस्पतिवार को सुबह स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में जीवन बाबा ने आशीष बाबा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शुक्रवार को सुबह उनके चारों भाई धर्मेंद्र, राजेंद्र, भीम और अर्जुन मिर्जापुर आए। आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद से मिलने के बाद वे पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर चौबे घाट पहुंचे। वहां अंतिम संस्कार किया गया। शाम को परिजन निजी गाड़ी से घर के लिए रवाना हुए। शनिवार को दोपहर सभी अपने घर पहुंचे। जीवन बाबा के भाई अर्जुन ने बताया कि वह जीवन बाबा को प्रवाहित करना चाहते थे, परंतु पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद उनका दाह संस्कार कर चले गए।