कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर में मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। गंगा घाटों पर स्नान ध्यान के बाद हाथों में माता का प्रसाद लिए भक्त विभिन्न गलियों के रास्ते मंदिर को पहुंच रहे थे।
नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नव वर्ष के साथ ही रविवार का दिन होने के चलते विंध्य धाम में नवरात्र जैसा नजारा देखने को मिला। भोर से ही लोग कतारों में लगे देखे गए।
विज्ञापन
2 of 5
माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। गंगा घाटों पर स्नान ध्यान के बाद हाथों में माता का प्रसाद लिए भक्त विभिन्न गलियों के रास्ते मंदिर को पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
गलियों के रास्ते मंदिर पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
विंध्य कारिडोर निर्माण के चलते श्रद्धालुओं को इधर-उधर व गलियों के रास्ते मंदिर पहुंचना पड़ा। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते सड़कों पर जगह-जगह वाहनों का रेला लगा रहा।
4 of 5
श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
इससे श्रद्धालुओं को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतार के साथ गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन किया।
मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े रहे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं झांकी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। इसी तरह नगर में बढ़िया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर व तारकेश्वर महादेव के अलावा बूढ़े नाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े रहे।