फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal: मां विंध्यवासिनी के दरबार में हजारों भक्तों ने टेका मत्था, जयकारों से गूंजा धाम; देखें- तस्वीरें

Mon, 15 Apr 2024 11:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंची। भोर से ही भक्तों की कतार लगी रही। मां के जयकारे से पूरा धाम गूंजामय रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सोमवार के चलते मां विंध्यवासिनी के जयकारे से धाम का कोना- कोना गुंजायमान रहा। अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली, मां अष्टभुजी देवी के मंदिर में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर की तरफ जाने वाली प्रमुख गलियां श्रद्धालुओं से पटी रहीं। दूरदराज से आए भक्त मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भाव-विह्वल हो रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 5
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र की सप्तमी के होने के नाते प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का रेला लगा रहा। भोर मंगला आरती के उपरांत जैसे ही मंदिर का कपाट खुला पहाड़ा वाली के जयकारे से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा। 
विज्ञापन

3 of 5
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला
घंटों लंबी कतार में खड़े रहने के बाद देवी दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेक समृद्धि की कामना की। 

4 of 5
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला
माता के दर्शन को धाम पहुंची महिलाओं ने हलवा- पूड़ी का भोग लगाकर विधिवत पूजन अर्चन किया। वहीं पुरुष भक्तों ने भी नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर माता का दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला
देवी मंदिर के सामने, गंगा घाटों पर शहनाई और नगाड़े की मधुर धुन पर मुंडन संस्कार का दौर दिनभर चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन पंडा समाज पुलिस प्रशासन के साथ स्काउट गाइड के बच्चे एवं  पीएसी के जवान मुस्तैद रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें