चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही मंगला आरती के बाद मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
1 of 5
मां विंध्यवासिनी के धाम में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही मंगला आरती के बाद मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मां विंध्यवासिनी धाम
- फोटो : अमर उजाला
न्यू वीआईपी गली, पुरानी बीआईपी, जयपुरिया गली, पाठक जी की गली आदि जगहों से दर्शनार्थी लगातार मां के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। वाहनों को बरतर के पहले ही रोक दिया जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
विंध्यवासिनी माता का दरबार
- फोटो : अमर उजाला
उधर प्रयागराज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को अमरावती के पास रोक दिया जा रहा था। पूरा विंध्य क्षेत्र जय मां विंध्यवासिनी के जयघोष से गूंज रहा था।
4 of 5
मां विंध्यवासिनी के जयघोष से गूंजा शहर
- फोटो : अमर उजाला
जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला व सभी पुलिस अधिकारी धाम क्षेत्र व घाटों पर तथा गलियों आदि जगहों पर चक्रमण करते रहे और दर्शनार्थियों से वार्ता कर समस्याओं की जानकारी लेते रहे।