फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार का कैसे हुआ एक्सीडेंट? डॉक्टर ने बताया- कितनी आईं चोटें

Wed, 27 Sep 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में घायल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर प्रयागराज के करछना थाना अंतर्गत कचरी गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी इनोवा फ्लीट के ही वाहन से ही टकरा गई। उनके सीने, हाथ, पैर में चोटें आईं हैं। इलाज के लिए उन्हें मिर्जापुर स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी कमल ने बताया कि उनके सीना, बाएं हाथ की हथेली और कलाई में और दोनों घुटनों में चोट आई है। मांसपेशियों में खिंचाव है। कोई गंभीर चोट नहीं है। सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. आशीष पटेल अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। उनका आज वैवाहिक वर्षगांठ भी है।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल बुधवार को प्रयागराज से मिर्जापुर आ रहे थे। वह इनोवा पर सवार थे और आगे की सीट पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर भीरपुर के कचरी गांव के समीप अचानक मंत्री की फ्लीट के सामने बाइक सवार आ गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क हादसे में घायल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
 उसे बचाने के चक्कर में आगे के वाहनों ने जोरदार ब्रेक लगाया। जिस इनोवा में मंत्री सवार थे वह भी फ्लीट के आगे वाले वाहन से टकरा गई। मंत्री आशीष पटेल वाहन के अंदर सामने के हिस्से से जा टकराए और उन्हें कई जगह चोटें आ गईं।

4 of 5
सड़क हादसे में घायल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया। फिर उन्हें दूसरे वाहन में बिठाकर मिर्जापुर स्थित ट्रॉमा सेंटर ले आया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद दर्द की दवा दी। साथ ही एक्सरे व अन्य जांच कराई। फिर उन्हें थोड़ी देर एक कक्ष में रखा गया। जहां कुछ देर आराम करने के बाद वे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क हादसे में घायल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
मंत्री की दुर्घटना की खबर सुनकर उनको देखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिनंदन, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा राम कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ सीएल वर्मा, प्रभारी एसआईसी डॉ तरुण सिंह इलाज के दौरान मौजूद रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें