पुलिस कप्तान के ऑफिस में मंगलवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा। युवक चिल्लाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। आरोप है युवक ने एक महिला का नाम और अश्लील फोटो प्रकाशित की है। पीड़ित महिला ने भी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर व उनके कार्यकर्ता दोपहर को एक महिला को लेकर कप्तान ऑफिस पहुंचे। जहां पर उनको मुकेश कुमार सैनी मिला। महिला ने उसको देखते ही शोर मचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
शिव सेना कार्यकर्ता
आरोप लगाया कि मुकेश सैनी उसके पति का दोस्त है। पति ने उसको दो साल से छोड़ा हुआ है। 11 मार्च को पति अपने साथ मुकेश सैनी और एक अन्य युवक को लेकर महिला के मायके में पहुंचा था। जहां पर मुकेश ने महिला से दुष्कर्म किया और पति ने अश्लील क्लिप बनाई। मुकेश एक साप्ताहिक अखबार में रिपोर्टर है। महिला की अश्लील फोटो मुकेश ने अपने समाचार पत्र में छाप दी। महिला ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को अखबार की कटिंग भी दिखाई।
विज्ञापन
3 of 4
रेप पीड़िता
शिवसेना के कार्यकर्ता मुकेश सैनी से कप्तान ऑफिस में बातचीत करने लगे। महिला का नाम और फोटो सार्वजनिक करने का आरोप लगाकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मुकेश को पुलिस की मौजूदगी में गिरा गिराकर पीटा। जिस पर वहां पर अफरातफरी भी मच गई। पुलिस ने उसे छुड़ाया और सिविल लाइन भेजा। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने योगी योगी के नारे लगाकर युवक की पिटाई शुरू की थी। योगी के नारों से कप्तान ऑफिस गूंजा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर नरगिस खान और दर्जनों पुलिसकर्मी तो शिवसेना के कार्यकर्ताओं को देखते रहे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अब उनकी सरकार है। सबको जानकारी होनी चाहिए की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कोई गलत काम पसंद नहीं करते और न ही वह होने देेंगे। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ता ने एक युवक पर महिला की अश्लील फोटो नाम से प्रकाशित करने का आरोप लगाया है। ऑफिस में धक्का मुक्की हुई है, मारपीट नहीं हुई। महिला की शिकायत पर पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर केस दर्ज कराया। सीसीटीवी कैमरा लगा है, जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।