पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिजनों ने गर्ल्स स्कूल में मचाया आतंक, छात्राओं पर चलाया हंटर
Tue, 11 Jul 2017 09:04 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
सार
छात्रा के परिजनों ने सदर बाजार थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज, इसका विरोध करने पर तोड़फोड़ और धमकी तक दे गए है, पुलिस मौके पर जाकर की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली
बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों ने वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीजीएस पहुंचकर घोड़े की चाबुक से पहले एक छात्रा को पीटा और फिर शिक्षिकाओं की पिटाई कर दी। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर दी। स्कूल के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी दोबारा आने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रशासन चुप्पी साधकर बैठा है।
इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के मुताबिक बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदार की दो बेटी कैंट स्थित एमपीजीएस (मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल) में कक्षा आठ में पढ़ती है। शुक्रवार दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई। जिसकी शिकायत उनकी क्लास की छात्रा ने शिक्षिका से कर दी। शनिवार को दोनों छात्राएं स्कूल में पहुंची तो शिक्षिका ने उन्हें डांटते एक छात्रा को थप्पड़ मारा। इसकी जानकारी पर शनिवार शाम उनके परिजन स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल का अधिकांश स्टाफ जा चुका था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे याकूब कुरैशी के रिश्तेदार की तीन महिलाएं समेत दो गाड़ियोंमें दर्जनों लोग स्कूल में पहुंचे। आरोप है कि एक छात्रा की मां ने शिकायत करने वाली छात्रा को एक थप्पड़ मारकर घोड़े वाली चाबुक भी मारी। इसका विरोध करने पर तीन शिक्षिकाओं पर भी चाबुक चलाई। स्कूल में अराजकता होते देख सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को फोन किया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि आरोपियों ने तोड़फोड़ की व धमकी देकर गए है कि वह दोबारा स्कूल में आएंगे।
विज्ञापन
बेटी को पीटा, आरोपी को गिरफ्तार
2 of 4
कॉलेज में भगदड़ मच गया
पीड़ित परिवार ने पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि कि याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों ने छात्रा को घोड़े के चाबुक से पीटा है। सदर बाजार इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट में सिर्फ छात्रा की मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी लिसाड़ीगेट इलाके में रहते है, उनका नाम पता मंगलवार को स्कूल से लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन खामोश, गार्डों ने बताया सच
3 of 4
गर्ल्स स्कूल की फोटो
इस मामले में स्कूल प्रशासन खामोश बैठा है। जबकि सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को आरोपियों की करतूतों के बारे में बताया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल में शिक्षिकाओं से मारपीट और तोड़फोड़ की बात भी सामने आयी है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। जिनको देखा जाएगा। हालांकि स्कूल के स्टाफ ने फुटेज देखी थी, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।
छात्रा को चाबुक से पीटा, इसका तहरीर में जिक्र नहीं
4 of 4
गर्ल्स स्कूल में की गुंडागर्दी
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों द्वारा एक छात्रा से मारपीट की शिकायत आई है। छात्रा को चाबुक से पीटा, इसका तहरीर में जिक्र नहीं है। स्कूल प्रशासन ने कोई शिकायत नहीं की। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगी। उधर, हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि बिना वजह हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारे बच्चे एमपीजीएस में पढ़ते हैं। मेरे परिवार के अन्य बच्चों के साथ ही मेरी नातिन और भांजी भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। समय से आती जाती हैं। मेरी पत्नी बीमार है और मेदांता अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी सदस्य तो वहीं हैं। मारपीट करने भला कहां पहुंच गए। मेरे परिवार का कोई सदस्य एमपीजीएस नहीं गया और मेरा इससे कोई मतलब नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें