मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर रेलवे हॉल्ट पर देसी शराब का ठेका है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव की दर्जनों महिलाएं ठेके में घुस गई और ठेका बंद करने के लिए कर्मचारियों से कहने लगी। लेकिन कर्मियों ने कहा कि ठेका लंबे समय से चल रहा है और लाइसेंस भी है इसलिए ठेका बंद नहीं होगा। बस फिर क्या ?
विज्ञापन
2 of 6
ठेका बंद कराने पर बवाल
महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके पर शराबियों का झुंड लगा रहता है और आए दिन महिलाओं से छेड़खानी होती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शराब की बोतलें बाहर फेंकी
इसी बात को लेकर महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी और शराब की बोतलें उठा कर बाहर फेंक दी।
4 of 6
थाने ले जाती पुलिस
कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी हाथापाई की और उन्हें दौड़ा लिया। कर्मचारी जान बचाकर भागे उसके बाद गुस्साई महिलाओं ने शराब में आग लगा दी और ठेके को भी आग के हवाले करने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 6
आग पर काबू पाया
बवाल की सूचना पर लिसाड़ी गेट ब्रहमपुरी और परतापुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेजा। शराब ठेके के जनरल मैनेजर सुमित कसाना ने करीब 3:30 लाख रुपए का नुकसान होना बताया। अभी वहां तनाव बना हुआ है और पुलिस मौके पर तैनात है।