शहर की पहली महिला वैन चालक पूजा स्कूल वैन चालक
लोग जहां अपनी बेटियों को बाहर भेजने से डरते हैं, वहीं पूजा शहर की ऐसी बेटी है, जो शहर की पहली महिला वैन चालक हैं। माधवपुरम निवासी पूजा बच्चों को स्कूल से लाने-ले जाने का काम करती हैं। शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने वाली पूजा कहती हैं, पिता सुरेश चंद्र यादव ऑटो चलाते हैं।
पापा से प्रेरित होकर मैंने वैन चलाने का सोचा। लोग मुझ पर भरोसा करते हैं। अपनी बेटियों को मेरे साथ तसल्ली से भेजते हैं। यह मुझे अच्छा लगता है। पापा और मम्मी से जिद कर पूजा ने अपने लिए वैन मंगाई। कॉलेज जाने से पहले वह बच्चों को स्कूल छोड़ती है। पूजा कहती है इस काम से पैसे के साथ सुकून भी मिलता है। पूजा घर में सबसे छोटी हैं, लेकिन उसके हौसले सबसे बड़े हैं।