फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए पति को छोड़ा, उसी प्रेमी ने शादी के बाद किसी और से नाता जोड़ा, अंजलि ने मौत से पहले सुसाइड नोट में खोला बेवफाई का राज

Sun, 03 May 2020 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
suicide - फोटो : amar ujala
मेरठ में शनिवार को रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में कांस्टेबल की पत्नी का शव घर के भीतर कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंजलि पत्नी कांस्टेबल आशीष के रूप में हुई। शव के नजदीक ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया जिसमें अंजलि ने पति द्वारा की गई बेवफाई का सदमा बर्दाश्त न कर मौत को गले लगाने की पूरी कहानी लिखी।

आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे जिस प्रेमी के लिए अंजलि ने अपने पति तक को छोड़ दिया उसी प्रमी ने शादी के बाद कैसे किसी और को दामन थाम लिया और बन गया अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी :-
विज्ञापन

2 of 5
suicide - फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा क्षेत्र के तेज विहार में सिपाही आशीष कुमार पुत्र राजू अपनी पत्नी व परिवार के साथ रहता है। आशीष की शामली जिले में पोस्टिंग चल रही है। एक साल पहले आशीष के अपने साथी सिपाही की पत्नी अंजलि निवासी गोलागढ़ टीपी नगर से प्रेम संबंध हो गए।

करीब एक साल पहले अंजलि ने अपने पति को छोड़कर आशीष के साथ शादी कर ली थी। आशीष और अंजलि तेजबिहार में ही एक किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ समय पहले दोनों में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा था।। शनिवार को अंजलि का शव मकान में कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
suicide - फोटो : amar ujala
हत्या का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस  
अंजलि के परिजनों ने हत्या होने का अंदेशा जता है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला है। आशीष के पिता राजू पूर्व पार्षद है। जिनसे पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

4 of 5
suicide - फोटो : amar ujala
तूने धोखा दिया...., आशीष आई हेट यू
पुलिस के अनुसार अंजलि के शव के पास उसका एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अंजलि ने लिखा है कि आशीष आई हेट यू। मैंने तेरे प्यार को पाने के लिए अपने पति और परिवार को भी त्याग दिया था। लेकिन तूने मुझे पहले बहला-फुसलाकर प्यार किया और अब धोखा दे दिया। तुझे भगवान भी कभी माफ नहीं करेगा। पुलिस में सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि अंजलि के पिता भी दरोगा के पद से रिटायर्ड थे। बताया गया कि  पिता ने अंजलि की शादी कांस्टेबल से की थी लेकिन पति के दोस्त सिपाही आशीष के साथ प्रेम संबंध होने के बाद पति को छोड़कर आशीष के साथ शादी कर ली थी। इस सदमे को अंजलि के पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई। लेकिन जिसके लिए पति को छोड़ा, यहां तक कि पिता ने सदमे से दम तोड़ दिया, उसी प्रेमी ने अंजलि से शादी के बावजूद किसी और से नाता जोड़ लिया। आखिरकार अंजलि इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और मौत को गले लगा लिया।

सिपाही की पत्नी का शव पंखे पर लटका मिला है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कभी इंतजार है।  -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें