फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कुछ देर बाद आने की कही थी बात...चंद घंटे बाद खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 21 Mar 2020 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में बिना वस्त्रों के पड़ा मिला। वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने  दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है: -

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र निवासी परिवार बाघू स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे वह अपने बेटे, पुत्रवधू और बेटी के साथ भट्ठे से घर आ गया था। उसकी पत्नी ने कुछ देर बाद आने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाम तक भी वह जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजन भट्ठे पर पहुंचे और उसकी तलाश की। शाम करीब 6:45 बजे टटीरी बाघू मार्ग पर स्थित खेत में महिला का शव पड़ा मिला। शव पर कपड़े नहीं थे।

 

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टटीरी चौकी प्रभारी और उसके बाद एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है। जिस तरह से शव पर कपड़े नहीं मिले हैं, उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकेगी। इस मार्ग पर नशेड़ी घूमते रहते हैं, हो सकता है उन्हीं ने हत्या की हो। मामले की जांच की जा रही है। वहीं महिला की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल से बरामद महिला के वस्त्र - फोटो : अमर उजाला
पास के खेत में मिले खून के निशान
पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को यहां डाला गया है। पास के ही खेत में खून के निशान मिले हैं। वहां से घसीटकर शव यहां लाकर फेंका गया लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें