फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: निशा के गले, छाती पर चाकू मारता रहा प्रदीप, 17 लाख का प्लॉट और 'गेट' बना वजह; ये है पूरी कहानी

Fri, 03 Jul 2026 11:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान को उसे पति प्रदीप ने मार डाला। निशा का प्रदीप के चचेरे भाइयों ने विवाद चल रहा था। साथ ही शुक्रवार को 17 लाख के एक प्लॉट का बैनामा होना था, जिसे नाम कराने को लेकर पति-पत्नी के बीच नाइत्तेफाकी थी।
विज्ञापन
1 of 7
प्रदीप और निशा। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। निशा के इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
हंगामा करते निशा के मायके वाले। - फोटो : अमर उजाला
इन्फ्लुएंसर निशा का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से गली के रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से इसकी शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया लेकिन समाधान नहीं निकला। आरोप है कि शुक्रवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब निशा ने नया गेट देखा तो उसका वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने प्रदीप को उकसा दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करती निशा की मां को संभालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने आपा खो दिया। वह किचन से चाकू लेकर दौड़ा और निशा को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन व छाती पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। आरोप है कि प्रदीप निशा के शरीर पर उसकी मौत होने तक वार करता रहा। बचाव में आए दंपती के 17 वर्षीय बेटे देव के हाथ में भी चाकू लग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल देव को सीएचसी में और प्रदीप को कंकरखेड़ा के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

4 of 7
निशा की फाइल फोटो और विलाप करता उसका भाई अंकित, साथ में खड़ा बेटा देव। - फोटो : अमर उजाला
घर में ही चलती थी ब्यूटी पार्लर
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 वर्ष पहले उनकी बहन निशा की शादी कस्बा हर्रा निवासी प्रदीप चौहान के साथ हुई थी। निशा घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से उनका गली के रास्ते और गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कई बार पुलिस और उप जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन

5 of 7
निशा का बेटा देव और अस्पताल में भर्ती प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किए लेकिन समाधान नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने प्रदीप और विकास के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। निशा ने कुछ दिन पहले भी विकास और उसके मामा के बेटे राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया था। आरोप है कि विकास ने शुक्रवार रात पहले से दो गेट होने के बावजूद तीसरा गेट ब्यूटी पार्लर के बराबर लगवा दिया जिसका निशा विरोध कर रही थीं।
विज्ञापन

6 of 7
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
137 गज के प्लॉट का शुक्रवार को होना था बैनामा
प्रदीप और निशा ने मैनापूठी गांव में 137 गज का एक प्लॉट 17 लाख रुपये में खरीदा था। बृहस्पतिवार रात को उसका बैनामा होना था। निशा की बहन का कहना है कि प्लॉट खरीदने में निशा ने 80 प्रतिशत रकम दी थी। इसी वजह से वह प्लॉट अपने नाम कराना चाहती थी। पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
ये बोले एसपी
दंपती में प्लॉट नाम कराने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में प्रदीप ने निशा की हत्या की है। फुटेज में भी इसी बात को लेकर विवाद की आवाज सुनी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। -अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात

ये भी देखें...
UP: अगस्त में आ सकता है 80 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन, आयोग सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने दी अहम जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें