फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: ब्यूटीशियन-इन्फ्लुएंसर थी निशा, इंस्टा पर 24K फॉलोअर्स, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Fri, 03 Jul 2026 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हर्रा कस्बे में ब्यूटीशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की पति ने प्लॉट के विवाद में चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ब्यूटीशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्लॉट के बैनामे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद हत्या की गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब 24 हजार फॉलोअर्स वाली निशा चौहान सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनकी लोकप्रिय रील 'मिस्त्री मान जाओ' के बाद उन्हें पहचान मिली थी। अब निशा की हत्या के बाद तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

यह भी पढ़ें: UP: दिल्ली दून ई-वे धंसने पर एनएचएआई का बड़ा एक्शन, टीम लीडर कुलदीप राजदान निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस
विज्ञापन

2 of 5
पति प्रदीप के साथ निशा, फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
प्लॉट के बैनामे को लेकर बढ़ा विवाद, चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार, प्रदीप चौहान और उनकी पत्नी निशा चौहान ने गांव में कोठी के पास एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि प्लॉट का बैनामा किसके नाम होगा, इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। निशा प्लॉट अपने नाम कराना चाहती थीं, जबकि प्रदीप अपने नाम पर बैनामा कराने की बात पर अड़ा था।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से निशा पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी किया हमला
पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे चित्रांकन उपकरणों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

4 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, मायके पक्ष ने किया हंगामा
निशा चौहान अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। परिवार का सबसे बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर थीं लोकप्रिय
निशा चौहान ब्यूटीशियन होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 24 हजार फॉलोअर्स थे। उनकी कई रील व शॉर्ट वीडियोज लोगों के बीच लोकप्रिय रही थीं, जिनमें 'मिस्त्री मान जाओ' वाली रील खूब लोकप्रिय हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें