फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात 'भूरा' की पत्नी की सदमे से हालत बिगड़ी, परिजनों ने उठाए सवाल

Sat, 13 Jul 2019 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कुख्यात भूरा का शव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गुरुवार रात्रि को हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश गुलफाम उर्फ भूरा के परिजनों ने भूरा को घर से उठाकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। वहीं शनिवार सुबह उसकी पत्नी की सदमे से हालत बिगड़ गई। उधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए जाकिर कॉलोनी में पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है। पल्हैड़ा गांव में भी फोर्स तैनात है। आक्रोश के बीच दोनों बदमाशों के शव सुपुर्द ए खाक किए गए।
विज्ञापन

2 of 6
घर पहुंचा भूरा का शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शकील व 25 हजार का इनामी भूरा मारा गया है। भूरा के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था। वह बेकसूर था। पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई थी। मुठभेड़ दर्शाकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर भूरा के परिजनों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भूरा के परिजनों में आक्रोश देखकर एसएसपी ने लिसाड़ीगेट को छावनी में तब्दील कर दिया। भूरा के शव को सुपुर्द ए खाक कराने के लिए जाकिर कॉलोनी से लेकर हिमायुंनगर तक पीएसी और आरएएफ लगा दी। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को एतराज है तो वह पुलिस अधिकारियों से शिकायत करें। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले, एनकाउंटर फर्जी है  
गुलफाम उर्फ भूरा के पिता इकरामुद्दीन ने कहा कि मेरा बेटा बदमाश नहीं था। अगर बेटे पर एक भी मुकदमा हो तो पुलिस बताए। पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ कर बेटा मारा है। इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी जानकारी लगने पर लिसाड़ीगेट के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोपहर को जुमे की नमाज के दौरान भी कई धार्मिक स्थल पर इसकी चर्चा हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
क्षेत्र में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता ने आपत्ति जताई 
गुलफाम पर कोई मुकदमा नहीं था, पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। इसकी जानकारी पर सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी समेत कई नेता लिसाड़ीगेट पहुंचे। सपा नेताओं ने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाकर जांच कराने की मांग की। एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने सपा नेताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर केस दर्ज कराने की मांग   
भूरा के परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक करने से इंकार कर दिया था। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी। जिसके बाद भूरा के भाई जाकिर ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और  इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनकसिंह चौहान पर आरोप लगाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते प्रार्थना पत्र दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा गया। मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर परिजन माने। तब जाकर ही शव सुपुर्द ए खाक किया गया। शनिवार को परिजनों में भूरा की मौत पर कोहराम मचा था कि उसकी पत्नी की भी सदमे से हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद इलाके के लोगों में फिर से आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें