यूपी में एक और पति को मार डाला। पत्नी ने पहले दूध में नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मार डाला। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दो सपेरों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
2 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।
विज्ञापन
3 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
4 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बार कटवाया, सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 18
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये सपेरो को देने थे।
विज्ञापन
6 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने सपेरे उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।
विज्ञापन
7 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और सपेरा रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।
8 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम की जांच
अतुल की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए।
9 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ व कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला।
10 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने रचा था नाटक
खुद पर शक न आए इसके लिए दामिनी ने बड़ी चालाकी से पूरा नाटक रचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सोए हुए थे।
11 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
12 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में कुछ ही घंटों के भीतर यह मामला हत्या का निकला और पुलिस ने दामिनी व तुषार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद हस्तिनापुर निवासी दोनों सपेरों को भी गिरफ्तार कर लिया।
13 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
एसपी देहात का कहना है कि अतुल को सांप से डसवाकर मारा गया। अतुल का गला दबाया था या नहीं। इसको लेकर पत्नी, आरोपी प्रेमी और दोनों सपेरों से पूछताछ की जा रही है।
14 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी प्रेमी ने कार से मारी थी टक्कर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी तुषार व दामिनी ने कुछ दिन पूर्व स्कूल संचालक अतुल को कार से मारने की योजना बनाई थी। 20 दिन पूर्व आरोपी ने युवक को कार से टक्कर मारी थी। मगर युवक मामूली रूप से घायल हुआ। युवक ने पत्नी से कार चालक के खिलाफ थाने पर शिकायत की बात कही थी। मगर महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया था। स्कूल संचालक को कुछ शक हुआ था।
15 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 लाख का बीमा लेने की थी योजना
स्कूल संचालक ने एक कंपनी से अपना 20 लाख रुपये का बीमा करा रखा था। महिला ने प्रेमी को बीमे की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।
आरोपियों के अनुसार, दोनों बीमे के पैसे लेकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। प्रेमी अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों ने सपेरों को 15 हजार रुपये दिए थे। जबकि बीमे की राशि में से पांच लाख रुपये देने की बात भी तय हुई थी।
17 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने बताया कि पति-पत्नी मिलकर एक स्कूल चलाते थे।
महिला का अपने ही स्कूल के एक तुषार नामक बस ड्राइवर से संबंध का पता चला। तुषार के फोन में एक सांप की फोटो मिली। तुषार ने सपेरों से सांप खरीदा था। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का बेटा अपने दादा की देखरेख में है।