फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब रिटायर्ड कर्नल का बेटा बन गया शिकारी, घर में घुसते ही उड़ गए अधिकारियों के होश, देखें तस्वीरें

Tue, 02 May 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
1 of 34
रिटायर्ड कर्नल का बेटा बना शिकारी
मेरठ में शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों का शिकार और तस्करी का यह धंधा प्रशांत और उसकी टीम ने देश भर में फैला रखा था। इसका नेटवर्क देश के विभिन्न बड़े राज्यों में खड़ा किया।
विज्ञापन

2 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
दरअसल, प्रशांत की सिक्योरिटी एजेंसी 14 राज्यों में काम करती है। उसे बिहार में पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो इसी की आड़ में बड़ा खेल किया गया।
विज्ञापन

3 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
डीआरआई की टीम की मानें तो प्रशांत ने इस धंधे को बड़ा करने के लिए इस खेल से जुड़े कई पुराने लोगों को अपने साथ जोड़ा। पूरे देश में इस काम को शुरू किया गया।

4 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
बता दें कि 14 राज्यों में उसकी सिक्योरिटी एजेंसी काम करती ही है, इसका लाभ उठाया गया। चूंकि इस टीम के पास नील गायों को मारने की अनुमति है, तो इसी की आड़ में वन्य जीवों का लगातार शिकार किया गया।
विज्ञापन

5 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
बिहार में जब पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो सबसे बड़ा खेल इसी की आड़ में हुआ। 
विज्ञापन

6 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जंगलों के अलावा बिहार के जंगल, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी इस टीम ने ताबड़तोड़ ढंग से वन्य जीवों का शिकार किया।
विज्ञापन

7 of 34
हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में रहा प्रशांत
अंतरराष्ट्रीय शूटर होने के कारण प्रशांत लगातार हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में रहा। अपनी फेसबुक वॉल पर भी उसने कई वीआईपी लोगों के साथ फोटो शेयर किए हैं।

8 of 34
क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ फोटो
​क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ उसने अपनी फोटो शेयर की है तो इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ भी उसकी फोटो उसकी फेसबुक वॉल पर है। अन्य कई फोटो ऐसे हैं।

9 of 34
रिटायर्ड कर्नल का बेटा प्रशांत
वीआईपी और पॉश सिविल लाइन इलाके में स्थित रिटायर्ड कर्नल की कोठी में इतनी बड़ी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, शायद ही किसी ने सोचा होगा। 

10 of 34
वन्य जीवों के अवशेष बरामद
इस कोठी के सामने महिला थाना है तो चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी और डीआईजी ऑफिस। कुल मिलाकर मेरठ का खुफिया तंत्र और लोकल इंटेलीजेंस भी पूरी तरह से धड़ाम हो गया। 

11 of 34
कार में पड़ी शराब की बोतलें
इतना बड़ा जुर्म फलता फूलता रहा और कानों कान भी भनक नहीं लगी। कचहरी स्थित अंबेडकर चौक से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह कोठी शहर का पॉश इलाका है। 

12 of 34
पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची
यहां कलक्ट्रेट, कचहरी, एसएसपी ऑफिस, महिला थाना, पुलिस लाइन, सर्किट हाउस, डीएम आवास तथा थोड़ी ही दूर पर डीआईजी ऑफिस है। एसएसपी ऑफिस में ही एलआईयू ऑफिस है, तो एसटीएफ मेरठ का ऑफिस पुलिस लाइन में है।

13 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके यहां का खुफिया तंत्र इस मामले पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ। पूरी टीम दिल्ली की रही। स्थानीय पुलिस तक को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

14 of 34
जांच करते पुलिस अधिकारी
डीआरआई की टीम इनकी गतिविधियों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये वॉच कर रही थी। रिटायर्ड कर्नल के इकलौते बेटे प्रशांत ने बचपन से ही ऊंचे ख्वाब देखे थे।

15 of 34
बरामद हुई वनेय जीवों की खाल
राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग में उसने कई गोल्ड मेडल भी जीत चुका है। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिंदगी की शान शौकत में एक दिन उस पर ऐसा शिकंजा कसा जाएगा कि सुनने वाले भी दंग रह जाएंगे। डीआरआई और पुलिस की टीमें प्रशांत को कॉल करके बुलाती रहीं। लेकिन वह गच्चा देता रहा। 

16 of 34
रिटायर्ड कर्नल का इकलौता बेटा प्रशांत
प्रशांत परिवार का इकलौता बेटा है। मेरठ के प्रतिष्ठित स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद शूटिंग में हाथ आजमाने लगा। पिता रिटायर्ड कर्नल हैं तो ख्वाब भी ऊंचे बन गये।

17 of 34
रिटायर्ड कर्नल की कार
सन 2002 में प्रशांत ने पांडव नगर की रहने वाली निधि के साथ लव मैरिज कर ली। इस कोठी में पूरा परिवार रहता है जबकि प्रशांत सप्ताह में एक या दो बार ही कोठी पर आता है। 

18 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर के बाहर खड़ी कार
फॉरर्च्यूनर, काले रंग की थार समेत छह गाड़ियां हैं। कोठी के बाहर 30 किलोवाट का बिजली का मीटर लगा हुआ है। कोठी में पांच कुत्तों के लिए एसी तक लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई पिस्टल की बट पर तो हीरे जैसी धातु भी जड़ी हुई बताई गई हैं। 

19 of 34
रिटायर्ड कर्नल की कोठी
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। 1988 में उन्होंने फलावदा से चेयरमैन का चुनाव लड़ा था, हालांकि वह सैयद मेराजुद्दीन से चुनाव हार गए थे।

20 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पहुंचे अधिकारी
​बताया जाता है कि इसके बाद जब भी चुनावी सरगर्मी होती थी, वह चुनाव लड़ने की प्लानिंग करते थे। लेकिन इसके बाद चुनाव नहीं लड़े।

21 of 34
जीवों की खाल बरामद
जानकारों ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल की कोठी पर तीन गाड़ियों में डीआरआई और वन विभाग की टीमें पहुंचीं थीं। टीमों ने सिविल लाइंस पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। 

22 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
इसके बाद कोठी का दरवाजा बंद कर तलाशी लेनी शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां जमावड़ा लग गया। हालांकि इस दौरान रिटायर्ड कर्नल की कोठी में किसी को अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। 

23 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास के बाहर भीड़ इकट्ठा
छापेमारी की कार्रवाई शनिवार आधी रात के बाद तक जारी थी। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी और मीडिया के जमावड़े की वजह से पड़ोसी भी जगे रहे। 

24 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
हालांकि कोई घर से बाहर नहीं आया। पुलिस अधिकारी कई बार कोठी के अंदर गए और बाहर आए। लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी होने से इंकार किया। इतना कहा कि कार्रवाई चल रही है।

25 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर से एक करोड़ रुपये बरामद
एक वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो गया, जिसमें रिटायर्ड कर्नल का शूटर बेटा बताया जा रहा है। वीडियो में दो शूटर हैं, जो गोलियां चला रहे हैं। एक गोली सीधे नील गाय के सिर में लगती है।

26 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
रिटायर्ड कर्नल की पत्नी संगीता रोटरी क्लब की गवर्नर रह चुकी हैं। वह साकेत में स्कूल चलाती हैं। कर्नल बीजेपी विधायकों का चुनावी ब्योरा रखने वाले सीए राजेश गोयल के बहनोई हैं। राजेश एलेक्जेंडर क्लब में मेंबर भी हैं। प्रशांत की पत्नी निधि भी शूटर बताई गई है। 

27 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
रिटायर्ड कर्नल की उम्र करीब 70 साल है। कुछ समय पहले ही उन्होंने आंख का ऑपरेशन कराया था। लेकिन कड़कड़ाती आवाज के दम पर पड़ोसी भी दूरी बनाकर रखते थे।

28 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
बीते शनिवार को दोपहर को डीआरआई और सिविल लाइन इंस्पेक्टर जैसे ही कोठी पर पहुंचे तो रिटायर्ड कर्नल टीम और पुलिस पर भड़क गये। 

29 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर पहुंचे अधिकारी
यहां तक कि रिटायर्ड कर्नल ने गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर ट्वीट कर दिया। 

30 of 34
जीवों के अवशेष बरामद
बाद में टीम ने उनके मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन को कब्जे में ले लिया। पांच घंटे तक वह टीम और पुलिस को गुमराह करते रहे। एक कमरे के अंदर बने तहखाने की जांच की बात कही तो वे भड़क गये।

31 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापा
बाद में टीम के अफसरों ने एसएसपी और डीएम को जानकारी दी। जिसके बाद सीओ सिविल लाइन पहुंचे। पुलिस टीम ने एक तहखाने का ताला तोड़ा तो अचानक रिटायर्ड कर्नल भड़क गये। सीओ को धमकाते हुए गन उठा ली।

32 of 34
वन्य जीवों के अवशेष बरामद
इसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए रिटायर्ड कर्नल और उनके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए धमकाया तो रिटायर्ड कर्नल चुप हो गये। 

33 of 34
रिटायर्ड कर्नल के घर पर छापेमारी
टीम ने कोठी के अंदर बने सभी कमरे, पानी की टंकी, बेड के अलावा मारबल भी तोड़ा गया। जिसके बाद कारतूस, हथियारों का जखीरा, लाखों की रकम और वन्यजीवों की खाल बरामद की गई।
विज्ञापन

34 of 34
रिटायर्ड कर्नल के आवास से मांस भी बरामद
वहीं कोठी के बाहर लगे कैमरे से पूरी निगरानी रखी जाती थी। अब टीम इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें