क्रांतिधरा में मंगलवार की शाम जश्न-ए-आजादी के नाम रही। अमर उजाला और सव्य ज्वैल्स की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत जश्न-ए-आजादी का जमकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
2 of 12
जश्न-ए-आजादी
इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी (डीएम) समीर वर्मा, भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सपा विधायक रफीक अंसारी समेत अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 12
जश्न-ए-आजादी
बता दें कि इस दौरान सभी ने ठीक आठ बजे एक दीया शहीदों के नाम जलाकर उन्हें नमन किया। जश्न-ए-आजादी के कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। सभी ने जमकर जश्न-ए-आजादी का जश्न मनाया।
4 of 12
जश्न-ए-आजादी
जश्न-ए-आजादी के कार्यक्रम में आठ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सभी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक डांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
5 of 12
जश्न-ए-आजादी
अमर उजाला ने सभी ग्रुपों के लिये 51 हजार का इनाम दिया। कार्यक्रम इतना शानदार था कि जैसे-जैसे कार्यक्रम बढ़ता गया तो पंडाल में भीड़ भी बढ़ती गई और वेस्ट यूपी के लोगों ने कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया।
विज्ञापन
6 of 12
जश्न-ए-आजादी
वहीं बच्चों ने भी प्रस्तुति के जरिए देशभक्ति का ऐसा संदेश दिया कि शहरवासियों के रोम-रोम में जश्न-ए-आजादी का जोश भर दिया।
विज्ञापन
7 of 12
जश्न-ए-आजादी
इससे पहले मंगलवार को सुबह ठीक 10 बजे वीर शहीदों की याद और देश के सम्मान की खातिर शहर के 25 चौराहों पर देश का सबसे बड़ा राष्ट्रगान हुआ।
8 of 12
जश्न-ए-आजादी
देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को सभी ने श्रृद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने मिलकर कहां मां तुझे प्रणाम।
9 of 12
जश्न-ए-आजादी
पूरा शहर हर साल की तरह इस साल भी आजादी के जश्न में डूबा। हर धर्म, वर्ग के लोग अभियान से जुड़े। राष्ट्रगान के लिए अमर उजाला ने शहर के 25 प्रमुख चौराहों को चुना।
10 of 12
जश्न-ए-आजादी
चौराहों से गुजरने वालों से गुजारिश थी कि वह राष्ट्रगान को सफल बनाएं। भैसाली मैदान में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ।
11 of 12
जश्न-ए-आजादी
आयोजन में हमारे सहयोगी द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, शांति निकेतन विद्यापीठ, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर होटल हाइफन दिल्ली रोड, दयाल फर्टिलाइजर्स, एपेक्स बिल्डर्स।