स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति में डूबे शहर में तिरंगा बड़े शान से लहराया गया। शहर भर में सुबह 10 बजते ही जो जहां था, वहीं रुक गया और सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
2 of 11
स्वतंत्रता दिवस
मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का। मुख्य आयोजन भैसाली मैदान में हुआ, जहां धर्मगुरुओं महा मंडलेश्वर मां नीलिमा नंद महाराज, शहरकाजी जैनुस साजिदीन, रेवहरन सी. कम्फर्ट और ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
3 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
इस दौरान शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। देश के सबसे बड़े सामूहिक राष्ट्रगान में अपनी गौरवमयी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 80 चौराहों पर पूरा शहर उमड़ पड़ा। अद्भुत नजारा था। 52 सेकेंड सभी में देशभक्ति का जोश और जज्बा पैदा कर गए। राष्ट्रगान के समापन पर भारत माता की जय के उद्घोष से मेरठ गूंज उठा।
4 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
भैंसाली मैदान में हुए ध्वजारोहण और राष्ट्रगान में शहर विधायक रफीक अंसारी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार, एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी रणविजय सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सैनी,सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
पूर्व जिलाध्यक्ष सपा जयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, नायब शहरकाजी जैनुर राशिदीन, केएमसी केचेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मौ. अब्बास, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित कुमार, पूर्व जिला प्रभारी शाहजहां सैफी, जिला प्रभारी सुनील जाटव शामिल रहे।
विज्ञापन
6 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
महासचिव सुभाष प्रधान, डा. कमल सिंह राज, सतपाल पेपला, दवा व्यापारी रजनीश कौशल, हिफजुर्रहमान, हमीदिया गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल इरफानी बेगम, मानसी संस्था से साधना श्रीवास्तव, एनसीसी हेड कैप्टन आई ए खान, कैडेट फरमान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
7 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
अखिल कौशिक, संगीता राहुल, चेतन्य देव स्वामी, अफजाल सैफी, शरीफ मेवाती, मौ. चांद, नवाब सिंह लखवाया, रणजीत सिंह जस्सल, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, डॉ. राजेश, बासित अली आदि रहे।
8 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने विशाल राष्ट्रगान के लिए अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि बड़े बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है, इसका सम्मान करें।
9 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
उन्होंने इस अभियान के लिए अमर उजाला का धन्यवाद दिया। विधायक रफीक अंसारी ने कहा अमर उजाला के इस अभियान में सभी मजहब के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और देशभक्ति का जज्बा पेश किया है।
10 of 11
ठीक 10 बजे फहराया तिरंगा
महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। राष्ट्रगान के बाद मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साध्वी अंबिका भारती एवं साध्वी लोकेशा भारती के निर्देशन में क्रांतिकारियों के बलिदान को नाटिका से मंचन किया।
स्वीट एंड हिट ग्रुप के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य किया। लवकुश ने गिटार पर गीतों की प्रस्तुति दी। द मिलेनियम स्कूल की शिक्षिका गीतू व उनकी टीम ने रंगोली सजाई। महेंद्र सिंह धानक एंड ग्रुप ने बैंड पर राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों की सुमधुर धुनें सुनाईं। एनसीसी कैडेट्, हमीदिया स्कूल के बच्चे भी शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें