भादों के महीने में बादल सावन की तरह बरसे। बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह मेरठ. बागपत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन दिन मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
पश्चिमी यूपी में बुधवार को सभी जिलों में रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। बारिश से जहां लोगों गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की फसलों के लिए भी बारिश लाभदायक साबित होगी। गुरुवार को वेस्ट यूपी में बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। बाजारों में भी ग्राहक कम दिखे। वहीं गुरुवार सुबह को भी तेज बारिश हुई। इससे ऑफिस जाने वालों को बारिश में ही घरों से निकलना पड़ा। वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण कई स्थानों पर दिक्कतें आईं। देखें तस्वीरें :-