फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: सूदखोर की हरकतों से तंग आकर देवेंद्र ने गंवाई जान, बेसहारा हुए बच्चे, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Wed, 28 Jul 2021 08:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : amar ujala
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर सल्फास खाने वाले देवेंद्र सैनी ने एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उसने एसपी ट्रैफिक को बताया कि ढाई लाख रुपये अब तक लौटा चुका है। फिर भी न तो मूल धन खत्म हुआ और न ही ब्याज। कोरोना के चलते आर्थिक तंगी बढ़ गई है। इसके चलते अब रुपये नहीं दे पाने पर सूदखोर मां, बहन और बेटियों को गाली देता है।

देवेंद्र मंगलवार दोपहर को सल्फास खाकर एसएसपी ऑफिस के अंदर पहुंचा था। वहां मौजूद सिपाहियों को जहर खाने की जानकारी दी। यह सुनते ही पुलिस वालों में खलबली मच गई। उधर, एसपी ट्रैफिक भी दौड़कर आ गए। देवेंद्र ने उनसे बताया कि रिंकू से पांच रुपये सैकड़ा के हिसाब से एक लाख रुपये ब्याज पर लिया था। लगातार ब्याज अदा कर रहा हूं। कोरोना और लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी आ गई। अब रुपये नहीं दे पा रहा हूं। इस पर रिंकू गाली-गलौज करने के साथ भावनपुर की उस दुकान में ताला लगाने की धमकी दे रहा है, जिस पर वह काम करता है। सिर्फ 45 सेकंड में उसने अपनी बात खत्म कर दी। एसपी ट्रैफिक ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। जहां पर उसने एक घंटे में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
आधे घंटे में दो बार आया
देवेंद्र एसएसपी ऑफिस में मंगलवार दोपहर आधे घंटे के अंतराल में दो बार आया। एसएसपी ऑफिस में अंदर अधिकारियों के पास जाने से पहले पांच मिनट तक परिसर में ही घूमता रहा। सीसीटीवी कैमरे में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि परिसर में पेड़ के नीचे सल्फास खाते हुए नहीं दिखा है। देवेंद्र की मौत होने के बाद एसएसपी ने तुरंत इस फुटेज को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह दोबारा से बारीकी से फुटेज देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 5
युवक की बात सुनते अफसर - फोटो : Amar Ujala Meerut
देवेंद्र के साथ कौन आया था 
पुलिस का दावा है कि देवेंद्र के साथ एसएसपी ऑफिस में कोई दूसरा युवक भी था। देवेंद्र को किसने सलाह दी कि वह एसएसपी ऑफिस में सल्फास खाए और फिर अधिकारी से मिले, इसकी जांच भी कराई जा रही है। देवेंद्र ने इससे पहले एसएसपी ऑफिस पर कभी कोई शिकायती पत्र भी नहीं दिया था। एसएसपी ने इसकी जांच के लिए सिविल लाइन पुलिस को लगा दिया है। 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

4 of 5
अफसरों से बात करता युवक - फोटो : Amar Ujala Meerut
भाई से फोन करके की थी बात
पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र ने अपने भाई गंगाशरण को फोन करके कहा था कि वह कचहरी में शिकायती पत्र लिखवा रहा है। आज वह अधिकारी से मिलेगा। रिंकू व उसके भाई पिंटू की शिकायत करेगा। अब वह उनके उत्पीड़न से बहुत परेशान हो गया है। जिस पर गंगाशरण ने कहा कि घर आ जाओ। यहां बैठकर बात करेंगे। इसके बाद देवेंद्र ने फोन काट दिया। पौने दो बजे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी कि देवेंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। यह सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। मौत के बाद उसकी पत्नी राजवती, बेटे प्रियांशु, दिव्यांशु और बेटी मनीषा, साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोग कह रहे थे कि देवेंद्र तूने ये क्या कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौत से पहले अधिकारियों से बात करता देवेंद्र - फोटो : Amar Ujala Meerut
जान से मारने की मिल रही थी धमकी
पोस्टमार्टम हाउस पर देवेंद्र के भाई गंगाशरण ने बताया कि रिंकू और उसका भाई पिंटू बार-बार मकान खाली करने की धमकी देते थे। नहीं खाली करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। कहते थे कि तुम्हारे मकान का एग्रीमेंट हो गया था, जिसके आधार पर बैनामा हो गया है। इसी को लेकर देवेंद्र तनाव में था। तीन दिन पहले आरोपियों ने धमकी देते हुए परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें