उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में रविवार को पहले नंबर पर रहा। आसमान में उड़ते धूल के कणों की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 पहुंच गया। रैपिड रेल के निर्माण कार्य और गेहूं की थ्रेसिंग की वजह से आसमान में प्रदूषण की एक परत सी बन गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।
मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) जहां साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया है। वहीं गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। लू के थपेड़ों ने भी लोगों को झुलसाकर रख दिया है। दिन का तापमान 40.3 डिग्री के पार चल रहा है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे गर्मी से बेहाल हो रहा है आम आदमी का जनजीवन: -