फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का दोस्ताना व्यवहार देख खिल उठे खिलाड़ियों के चेहरे, पीएम ने ट्वीट कर लिखी ये बात

Sat, 25 Jan 2020 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
विनायक बहादुर को गिफ्ट देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित मेरठ के बालवीर आरुषि शर्मा व विनायक बहादुर शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम मोदी के दोस्ताना व्यवहार से खिलाड़ी और उनके परिजन गदगद हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
आरुषि को गिफ्ट देते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आरुषि के पिता बालकिशन शर्मा ने बताया होटल अशोका से वह सुबह साढ़े नौ बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंच गये थे। जहां राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों ने स्मृति ईरानी के साथ नाश्ता किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से करीब एक घंटा संवाद किया।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीवन में आगे बढ़ने के लिये बच्चों का हौसला बढ़ाया। करीब एक घंटे के कार्यक्रम में बच्चों ने जब प्रधानमंत्री की बातों का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने संवाद का अंदाज बदल दिया।

4 of 6
पीएम मोदी से मिलकर खिल उठे चेहरे - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा आपके गुरुजनों व परिजनों ने कार्यक्रम में अनुशासन के लिये कहा होगा। लेकिन मैं आपके बीच आपसे बातें करने ही आया हूं। उसके बाद पीएम की बातों पर बच्चे खिल उठे।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी ने आरुषि और विनायक को गिफ्ट में दी घड़ी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने आरुषि व विनायक सहित सभी बच्चों को कलाई घड़ी उपहार में दी। घड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर सहित आरुषि व विनायक का नाम लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
बैडमिंटन में विनायक बहादुर के अनुकरणीय कौशल कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनकी इच्छा-शक्ति से प्रभावित था, जिसके माध्यम से उन्होंने कई चुनौतियों को पार किया। खुशी है कि उन्हें बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीएम ने आरुषि के लिए लिखा कि आरुषि से मिलकर खुशी हुई। जिन्होंने इतनी कम उम्र में बैडमिंटन में अपनी उपलब्धियों के साथ खुद का नाम बना लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें