फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की 'गंगा यात्रा' से पहले कुछ ऐसा दिखने लगा हस्तिनापुर, देखें ये खास तस्वीरें

Sat, 25 Jan 2020 06:35 PM IST
कपिल kapil रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मखदूमपुर गंगा घाट पर युद्धस्तर पर चल रही गंगा यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा को लेकर प्रशासन रात दिन तैयारी में जुटा है। एक तरफ जहां हस्तिनापुर सहित गंगा तट के गांवों का कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नमामि गंगे परियोजना के तहत पतित पावनी गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मखदूमपुर गंगा घाट पर युद्धस्तर पर चल रही गंगा यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
इन गांवों में दीवारों पर तमाम स्लोगन गंगा के सम्मान, स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए लिखे गए हैं। इसके साथ ही पेंटिंग भी सार्वजनिक दीवारों पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
ये स्लोगन गंगा तट के गांवों में लिखे गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
‘नदी नहीं संस्कार है, गंगा देश का शृंगार है’। ‘गंगा मां की यही पुकार, मेरा जीवन हो लाखों बार’। ‘गंगा बचाओ, जीवन बचाओ’। ‘गंगा का सम्मान, माता का सम्मान’। ‘गंगा एक, महात्म्य अनेक’। ‘युगों युगों से नाता है, गंगा हमारी माता है’। ‘हर हर गंगे, नमामि गंगे’। जैसे तमाम स्लोगन गंगा तट के गांवों में लिखे गए हैं।

4 of 6
सीएम योगी की गंगा यात्रा के लिए तैयारी की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हस्तिनापुर से लेकर मखदूमपुर गंगा घाट तक मार्ग निर्माण, मरम्मत और सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
गंगा यात्रा की मेजबानी के लिए तैयार गेस्ट हाउस। - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर के राजकीय इंटर कॉलेज के सामने की सड़क वर्षों से टूटी हुई थी, लेकिन जैसे ही कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित हुई, तो प्रशासन ने यहां सड़क का निर्माण कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखदूमपुर गंगा घाट पर युद्धस्तर पर चल रही गंगा यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अब जनसभा जंबू द्वीप के पास अयोध्यापुरी सत्संग हाल में कराने की तैयारी हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें