फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी: अलीगढ़ ने मेरठ को हराया, मुरादाबाद ने लखनऊ को दी शिकस्त, ये बने मैन ऑफ द मैच

Tue, 15 Sep 2026 07:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी के तहत मेरठ के गांधी बाग में ग्रुप बी के मुकाबले शुरू हो गए हैं। मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। आज भी दो मैच होंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को ग्रुप बी के लीग मैच शुरू हुए। इसमें अलीगढ़ और मुरादाबाद की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। पहले मुकाबले में अलीगढ़ ने मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) मेरठ ब्लू को 26 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

2 of 6
गेंदबाजी में लगाया जोर। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में मेरठ ब्लू की टीम 19.1 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। अलीगढ़ की जीत के नायक राघव चौधरी रहे। उन्होंने महज 35 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मुरादाबाद ने लखनऊ को पांच विकेट से हरा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
शानदार कैच पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
राघव-कैफ की पारियों ने पहुंचाया 180 तक
टॉस जीतकर मेरठ ब्लू ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अलीगढ़ की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन मध्यक्रम में राघव चौधरी ने 67 रन और कैफ रहमान ने 31 रन बनाकर पारी को संभाल लिया। अलीगढ़ ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम के खाते में 15 अतिरिक्त रन भी जुड़े। मेरठ की ओर से गेंदबाजी में ज्ञानेश ने तीन विकेट लिए। 
 

4 of 6
शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
154 रन पर सिमटी मेरठ ब्लू की पारी
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ब्लू की शुरुआत लड़खड़ा गई। हालांकि संदीप तोमर ने 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उनके अलावा सत्यम चौहान ने 33 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। अलीगढ़ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर मेरठ को 19.1 ओवर में 154 रन पर समेट दिया। इस तरह अलीगढ़ ने मुकाबला 26 रन से अपने नाम किया। मैच के दौरान आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश गोयल, संजय रस्तोगी, स्पर्श सिंह, तनकीब अख्तर आदि रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
अलीगढ़ की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रहे राघव। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद ने हासिल किया 113 रन का लक्ष्य
ग्रुप बी में दूसरा मैच लखनऊ और मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें मुरादाबाद ने 5 विकेट से मैच जीता। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 113 रन बनाए। मुरादाबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की पारी में हिमांशु सिंह ने 28 रन और प्रियान्शु पांडे ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रहे यश। - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में अरबाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की शुरुआत अच्छी रही। यश व्यास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को जीत की राह पर पहुंचाया। यश व्यास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें