फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: सामने था खौफनाक मंजर, अटक गईं थी सांसें, मसूरी-धनौल्टी घूमने गए युवकों ने सुनाई आपबीती

Mon, 08 Feb 2021 01:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ के युवक मसूरी घूमने गए थे। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से दो अलग- अलग ग्रुप से आठ दोस्त मसूरी घूमने गए थे। एक ग्रुप के युवक मसूरी से धनौल्टी घूमने जा रहे थे। इस बीच वे धनौल्टी से करीब तीन-चार किमी पहले जाम फंस गए। वहीं दूसरे ग्रुप की कार चमोली से करीब 40 किमी पहले ही थम गई। जब दोनों ग्रुप के युवकों को पता चला कि चमोली में ग्लेशियर फट गया है तो उनकी सांसें अटक गईं। वहीं खौफनाक मंजर के बारे में सुन उनकी रूह कांप गईं। आगे पढ़िए पूरी कहानी, युवकों की जुबानी...
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ के युवक मसूरी घूमने गए थे। - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम के पल्हैड़ा निवासी संदीप, धीरज वाधवा, सोनू कुमार, शानू आदि अपने वाहन से शनिवार को तीन दिन के लिए मसूरी घूमने गए थे। रविवार को वे मसूरी से धनौल्टी घूमने जा रहे थे। धनौल्टी से करीब तीन-चार किमी पहले ही वे जाम में फंस गए। इसी दौरान जब उन्हें पता चला कि चमोली में ग्लेशियर फट गया है तो उनकी रूह कांप गईं। एक बार को तो उनकी सांसें अटक गईं।

संदीप समेत चारों युवकों ने बताया कि वे मसूरी घूमने के लिए गए थे। जब वे धनौल्टी के पास पहुंचे तो उन्हें चमोली में ग्लेशियर फटने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि एक बार को तो ऐसा लगा, जैसे आज मौत सामने आ गई हो। फिर आनन-फानन में वे वहां से वापस चल दिए। उन्होंने वहां से वापस आने के बाद ही राहत की सांस ली। रविवार रात 11 बजे वे अपने-अपने घर पहुंचे। सोनू ने बताया कि रास्ते में कई सैलानी फंसे हुए थे। वह भी घर जाने के लिए काफी परेशान थे।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक वर्मा - फोटो : अमर उजाला
ये भी गए थे मसूरी घूमने
मेरठ से चार और युवक मसूरी घूमने गए थे। इनके साथ भी ऐसा ही हुआ। जब ये मसूरी-धनौल्टी से औली घूमने के लिए जा रहे थे तो 30-40 किमी पहले ही इन्हें रोक दिया गया। 

4 of 7
करण शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पल्लवपुरम फेस-2 निवासी इंजीनियर अभिषेक वर्मा नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह अपने दोस्त करण शर्मा, अर्पित, शिवम के साथ तीन दिन पहले घूमने के लिए निकले थे। वह मसूरी-धनौल्टी से औली घूमने के लिए जा रहे थे इसी दौरान उन्हें चमोली में जल प्रलय की सूचना मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
अर्पित - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक वर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि जल प्रलय आ गई है तो सभी दोस्त घबरा गए। अभिषेक ने बताया कि सभी गाड़ियों को रोका जा रहा था और किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान हर कोई घबराया हुआ था और पुलिस व्यवस्था संभालने में लगी हुई थी। इस दौरान उन्हें याद आई कि केदारनाथ में भी बहुत बड़ी त्रासदी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
शिव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सैलानियों की भीड़ काफी ज्यादा थी जो औली, जोशीमठ श्रीनगर जाने वाले थे। वह भी रास्ते में ही रूक गए। सभी को यह कह दिया गया कि खतरा बहुत ज्यादा है इसलिए यहीं से लौटना पड़ेगा। अभिषेक ने बताया कि उन्हें दो दिन औली में जाकर रुकना था लेकिन, जब उन्हें दिखाई दिया कि वहां पर मौत का मंजर है और जाना खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनौल्टी में जाम लग गया था। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी दोस्तों ने निर्णय लिया कि आगे नहीं जाना है। वे वहां से ही वापस निकल लिए। इस दौरान उन्हें रास्ते में कई जगह जाम भी झेलना पड़ा। बताया कि रात भर वह चलते रहे और आज सुबह मोदीपुरम पहुंचे। चारों दोस्तों के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें