चमोली में हुई तबाही के बाद उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे वाले जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी पूरे अमले के साथ मवाना तहसील पहुंचे, जहां बैठक के बाद खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी किया।
जानकारी के अनुसार आज रात तक गंगा में दो से तीन लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यदि बाढ़ की स्थिती बनती है तो प्रशासन हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। अधिकारी खादर क्षेत्र में ही डटे हुए हैं।