UPTET paper Leak
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टीईटी में कुल अभ्यर्थी 45 हजार, प्रथम पाली में 24,915 व द्वितीय पाली में 20,173 अभ्यर्थी सम्मिलित होने पहुंचे थे। मेरठ जिले में 54 केंद्रों पर पहली पाली में 24, 915 अभ्यर्थी थे, जबकि दूसरी पाली में 20,173 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली 10 से 12:30 होनी थी, जबकि दूसरी 2:30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होनी थी। वहीं, अचानक परीक्षा रद्द होने केे बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।