फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, देखिए तस्वीरें

Thu, 01 Mar 2018 08:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
पुलिस से भिड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अजय की हत्या के बाद घंटाघर पर दो घंटे खूब बवाल चला। किसी के भ्रमित करने पर परिजन और भीड़ पुलिस से उलझ गई। पुलिस पर आरोप लगाने लगे। माहौल गर्माने लगा। एसएसपी सहित शहर के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस से भिड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही अजय के शव को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था। परिजन और उनके परिचित पहुंचे तो किसी ने उन्हें भ्रमित कर दिया कि पुलिस की फायरिंग में अजय की मौत हुई है। पुलिस की गोली उसे लगी है। इससे परिजन गुस्सा गए। वे घंटाघर पुलिस चौकी पहुंच गए और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से उलझ गए। पुलिस पर आरोप लगाने लगे। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष से काफी भीड़ वहां आ गई और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की होने लगी। अजय की मां और परिजन जमीन पर लेटकर चीखते हुए पुलिस को कोसने लगे।
विज्ञापन

3 of 12
मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मंजिल सैनी सहित शहर के अफसर और थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। अधिकारियों ने समझाया कि दो पक्षों की लड़ाई के दौरान वहां से गुजर रहे अजय को गोली लगी थी।

4 of 12
मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पुलिस की पूरी हमदर्दी है। भरोसा दिया कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। काफी प्रयास के बाद भीड़ शांत हुई। घंटाघर पर रात करीब आठ बजे शुरू हुआ बवाल रात करीब 10 बजे शांत हुआ।

पढ़ें : हाजी गल्ला ने दी धमकी, बेटे ने सरेआम मार डाला, पुलिसफोर्स तैनात
विज्ञापन

बंद हो गए बाजार

5 of 12
बाइक ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर पर हंगामा शुरू होते ही आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद होनी शुरू हो गई। घंटाघर के अलावा वैली बाजार और खैर नगर में भी कई लोगों ने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

कल की कोई गारंटी नही 

6 of 12
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा पुलिस से उलझ गए। कहा कि सरेआम इस तरह से गुंडई हो रही है। दूसरे समुदाय के युवकों के पास थोक में अवैध असलहे हैं और वे जहां देखो फायरिंग कर रहे हैं। इस फायरिंग में एक बेकसूर की जान गई है। घर का एक चिराग बुझा है। कमल दत्त ने साफ कह दिया कि चाहे आरोपियों के घर की चौखट तोड़ो, कुर्की करो, कल तक हर हाल में गिरफ्तारी हो जानी चाहिए। आज तो मामला संभाल लिया है। लेकिन कल की कोई गारंटी नहीं होगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने दी दबिश तो सरेंडर हुआ शादाब 

7 of 12
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेकसूर अजय की हत्या सोतीगंज के हाजी गल्ला के बेटे शादाब ने की है। यह सुनते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एसएसपी और एएसपी कैंट ने क्राइम ब्रांच को लेकर सोतीगंज में गल्ला के घर दबिश दे दी। गल्ला और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों की हिरासत की बात सुनते ही हत्यारोपी शादाब खुद ही पुलिस के पास जाकर सरेंडर हो गया। हत्या से माहौल बिगड़ सकता था, इसलिए पुलिस ने हर कदम फूंक फूंक कर रखा। एसएसपी और एएसपी ने गल्ला के परिवार को उनके घर में अंदर बंद कर लिया।

रिंकू ने क्या बिगाड़ा था... 

8 of 12
सड़क पर लेटकर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरे रिंकू ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था, जो उसे छीन लिया। उन जालिमों को मेरे सामने तो लाओ। मृतक अजय उर्फ रिंकू की बेबस मां घंटाघर के सामने बिलखते हुए यही कह रही थी।

9 of 12
पुलिस से भिड़ते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे रिंकू की मौत पर मां का बुरा हाल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की खबर मिलते ही वो बदहवास हालत में घटना स्थल की तरफ दौड़ गई। घंटाघर के सामने हंगामे के दौरान वो रोती रहीं। चिल्लाकर कहती रहीं कि उसके बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे छीन लिया। वो बार-बार आरोपियों को सामने लाने की बात कह रही थीं। लोग उन्हें दिलासा दे रहे थे।

10 of 12
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रिंकू इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई सोनू भी किसी तरह गुजर बसर करता है जबकि छोटा भाई अनुज है। दो साल पहले ही रिंकू की शादी सीता से हुई थी और अभी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार का बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वो पार्ट्स लेकर आ रहा था।

दबिश छोड़ घंटाघर पहुंची पुलिस 

11 of 12
परिजनों को समझाती एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पूरे शहर के पुलिस अफसर और थाना पुलिस को घंटाघर बुला लिया गया। जिस वक्त ये मैसेज फ्लैश हुआ तो सीओ ब्रह्मपुरी फोर्स के साथ रोहटा रोड पर अवैध शराब की धरपकड़ कर रहे थे। पुलिस फोर्स दबिश छोड़कर तुरंत घंटाघर पहुंच गई।
विज्ञापन

12 of 12
बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की पुलिस अधिकारियों से वार्ता के दौरान समर्थकों ने कमल दत्त जिंदाबाद की नारे लगाने शुरू किए तो मृतक युवक के परिजन और समर्थक बिफर गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा चला गया और तुम लोग नारेबाजी कर रहे हो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें