फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Report: अगले 24 घंटे में जारी रहेगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

Thu, 12 Sep 2024 07:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सितंबर माह में अच्छी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आगे भी बारिश जारी रहेगी, जो कि फसलों के लिए अच्छी साबित होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
फुहारों का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
मानसून के शुरुआत व सावन माह में इस बार अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली। इस कारण मेरठ समेत  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। मानसून के वापस लौटने के दौरान सितंबर माह में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बुधवार देर शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार देर शाम तक होती रही। मौसम कार्यालय पर 24 घंटे में 52.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के बीच स्कूल से लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार देर शाम तक होती रही। 24 घंटे में लगभग 52.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री लुढ़कर 25 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे तक का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई महज 43 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 58, गंगानगर में 32, पल्लवपुरम में 40, दिल्ली रोड पर 55, बेगमपुल पर 52 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
 

4 of 5
छाता लेकर गुजरती युवती। - फोटो : अमर उजाला
यह बारिश सब्जी के अलावा धान, गन्ने की फसल को लाभ देगी। कृषि विवि के वैज्ञानिक डा. सतेंद्र खारी ने बताया कि किसान खेतों में नाली बनाकर रखें, खेतों में बारिश का पानी रुके नहीं। पानी के रुकने से फसलों को नुकसान हो सकता है। बेल वर्गीय फसलों को नुकसान से बचाने के लिए यह बेहद जरुरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में भीगती हुई घर जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में अब तक 165 मिमी दर्ज हुई बारिश
सितंबर माह में अच्छी बारिश देखने को मिली है। अभी तक 165 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि जून में 75 मिमी, जुलाई में 273.9, अगस्त में 174.9 मिमी व सितंबर में 165 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 24 घंटे बारिश के आसार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें