फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह की मौत: जगमगा रहा था राखी गढ़ी, हाईवे पर बुझे चिराग; भैया दूज पर बहन के घर ले जानी पड़ेगी भांजे की लाश

Tue, 10 Nov 2026 10:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हरियाणा के जींद जिले के गांव नरवाना के रहने वाले सुभाष की आंखों में आंसू और चेहरे पर बेबसी है। हादसे में भांजे साहिल की मौत हो गई। वह कहता है कि भैया दूज पर आखिर बहन को क्या जवाब देगा। जवान भांजे का शव कैसे लेकर जाएगा। वह खुद को नहीं संभाल पा रहा, बहन को कैसे संभालेगा।
विज्ञापन
1 of 15
muzaffarnagar car accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हांसी के राखी गढ़ी गांव से दिवाली की जगमग के बीच हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले पांच घरों के चिराग मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर बुझ गए। भैया दूज की खुशियां जिंदगीभर के इंतजार में बदल गईं। दो बेटों को खोने वाले मजदूर समुद्र के घर मातम है। तीसरे बेटे संजय की आंखें डबडबा गईं। मलाल है कि बेटों के फैसले पर किसी ने मना क्यों नहीं किया।

भोपा रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राखी गढ़ी गांव के चंदर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे तक बच्चों ने दिवाली मनाई। खाना खाकर सबने हरिद्वार गंगा स्नान की बात कही। धार्मिक स्थल पर जाने से परिवार के लोग मना नहीं कर पाए। गुरुग्राम में कार चलाने वाले चालक साहिल ने गाड़ी का इंतजाम किया। परिवार मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। कम उम्र में बच्चे चले गए, जिससे पूरे गांव में गम का माहौल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
मोठ लुहारी के राम अवतार कहते हैं कि हमेशा इस बात का पछतावा रहेगा कि बच्चों को जाने से क्यों नहीं रोका गया। गांव पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों गांव के लोग दिवाली की खुशियों के बीच सोए थे लेकिन दिन निकलते ही हादसे का समाचार मिला।
विज्ञापन

3 of 15
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद जली हुई गाड़ी को जेसीबी से हटाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
180 किमी दूर हुआ हादसा
राखी गढ़ी गांव से जागाहेड़ी की दूरी करीब 180 किमी है। रविवार रात एक बजे सभी घर से निकले और सुबह चार बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ। रास्ते में रुकते हुए और खुशी मनाते हुए दोस्त आगे बढ़ रहे थे लेकिन बघरा बाईपास के फ्लाईओवर पर सफर थम गया।
 

4 of 15
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस - फोटो : वीडियोग्रेब
सूख गए आंसू, रुंध गए गले...रह गया पछतावा
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पीड़ित परिवारों के आंसू गालों पर लुढ़ककर सूख गए। हर सवाल पर गला रुंधकर आता रहा। बोले कि हमेशा पछतावा रहेगा। मोबाइल पर गांव से कॉल आती रही। दोनों जगह चूल्हे नहीं जले। गोवर्धन और भैया दूज की खुशियां मातम में बदल गईं। राखी गढ़ी से पहुंचे रणवीर सिंह कहते हैं कि हादसे की भयावहता मन को विचलित कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 15
हाइवे हादसे में आग से झुलसने पर मौत के बाद छह युवकों के शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : पुलिस
भैया दूज पर बहन के घर ले जानी पड़ेगी भांजे की लाश
हरियाणा के जींद जिले के गांव नरवाना के रहने वाले सुभाष की आंखों में आंसू और चेहरे पर बेबसी है। हादसे में भांजे साहिल की मौत हो गई। वह कहता है कि भैया दूज पर आखिर बहन को क्या जवाब देगा। जवान भांजे का शव कैसे लेकर जाएगा। वह खुद को नहीं संभाल पा रहा, बहन को कैसे संभालेगा।

 
विज्ञापन

6 of 15
दर्द : अपने दो छोटे भाइयों की मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बड़ा भाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
गमजदा मामा ने बताया कि उसका भांजा साहिल गुरुग्राम में रहकर कंपनी की टैक्सी चलाता था। दिवाली पर घर आया और फिर दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकल पड़ा। जान पहचान की वजह से उसने कार भी परिचित की ले ली। सोमवार को बहन की कॉल आई तो हादसे में घायल होने की जानकारी दी गई। वह कहता है कि अब समझ नहीं आ रहा है कि किस मुंह से घर पर साहिल का शव लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 15
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था राहुल
हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाई राहुल और अंकित के रिश्तेदार रणवीर ने बताया कि परिवार के दो कमाऊ सदस्य चले गए। राहुल घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, जबकि अंकित भी परिवार को काफी सहारा लगाता था।

8 of 15
अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अमन की ननिहाल से आई कॉल, अजय को ले गई मौत
हांसी के मोठ लुहारी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रामअवतार ने बताया कि अमन उसके चाचा का लड़का था, उसकी ननिहाल राखी गढ़ी में है। दिवाली पर ननिहाल से किसी का फोन हरिद्वार जाने के लिए आया था। इसके बाद उसने गांव निवासी अपने दोस्त अजय को भी साथ चलने के लिए कॉल की। वह रात 12 बजे तक उसके पास ही बैठे हुए थे, तभी वह कहीं जाने की बात कहकर उसके पास से उठकर गया लेकिन नहीं पता था कि रविवार रात की मुलाकात अजय के साथ आखिरी होगी।

9 of 15
खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी के पास जली हुई कार - फोटो : वीडियोग्रेब
पलटने के बाद आग का गोला बनी कार, 6 दोस्त जिंदा जले
यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे। 

 

10 of 15
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : पुलिस
हादसा तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 4:50 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के मोठ लुहारी गांव निवासी अमन (23) गांव के ही अपने दोस्त अजय (22) के साथ दिवाली मनाने के लिए राखी गढ़ी स्थित नाना के घर आया था। 

 

11 of 15
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिजसकर्मी - फोटो : पुलिस
ननिहाल के दोस्तों के साथ रात 12 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बनाया। राखी गढ़ी के चालक साहिल (22) ने अपने परिचित प्रवीण से हुंडई औरा गाड़ी ली। इसके बाद सगे भाई राहुल (21) और अंकित (19) के अलावा अंकित कुमार (23) के साथ रात एक बजे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए चल दिए।

 

12 of 15
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : वीडियोग्रेब
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जागाहेड़ी टोल प्लाजा से पहले सोमवार तड़के तेज गति से दौड़ रही कार फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही धमाका हुआ। खंभा करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। कार हाईवे की दूसरी साइड पर जाकर पलट गई। 

 

13 of 15
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : वीडियोग्रेब
पलटते ही कार में आग लग गई। घायल होने और सेंट्रल लॉक की वजह से कोई भी बाहर भी नहीं निकल सका। सभी लोग बैठे-बैठे ही राख हो गए। सीट पर जले हुए कंकाल मिले। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

14 of 15
Muzaffarnagar Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि कार का पेट्रोल टैंक और बैटरी फटने से आग लगी। हालांकि कार में लगी सीएनजी किट सुरक्षित मिली। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। पांच सीट वाली कार में छह लोग सवार थे। 
विज्ञापन

15 of 15
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से जानकारी लेते पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने जताया दुख, पीड़ितों से मिले अग्रवाल-बालियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तितावी थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहयोग का भरोसा दिया। पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों से बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें